6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे से लैस होगा मोटो ज़ेड4 प्ले, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon

लंबे समय से मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। मोटोरोला कल ही ब्राजील में इस सीरीज़ को पेश करने वाली है और इसके तहत मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही मोटो ज़ेड4 प्ले की जानकारी भी सामने आ गई है। 91मोबाइल्स को मोटो ज़ेड4 प्ले की एक्सक्लूसिव खबर मिली है जिसमें फोन के डिजाईन और लुक के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

91मोबाइल्स को पता चला है कि मोटो ज़ेड4 प्ले को कंपनी द्वारा 48-मेगापिक्सल कैमरे के सा​थ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला इस कैमरा सेटअप के लिए सोनी या सैमसंग को दरकिनार करते हुए क्यू टेक्नोलॉजी के एस5केजीएम1एसपी सेंसर का यूज़ करेगी। गौरतलब है कि यह कैमरा सेंसर हुआवई के नोवा 4 के साथ ही हालिया लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 7 और आॅनर व्यू20 में भी देखने को मिला था। आॅनर व्यू 20 और रेडमी नोट 7 ये दोनों ही स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करते हैं।

moto xt1965 6 listed on tenaa 6gb ram specification in hindi
Pic Credit : cnet.com

मोटो ज़ेड4 प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स व लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.22-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। लीक के मुतबिक मोटो ज़ेड4 प्ले एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन कर सकता है। मोटोरोला का यह फोन 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

एक्सक्लूसिव: 6 मार्च को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैसेक्सी एस10 सीरीज, 15 मार्च से होगी सेल

मोटो ज़ेड4 प्ले के इन वेरिएंट्स में एक जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ज़ेड4 प्ले में 3600एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक मोटो ज़ेड4 प्ले को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मोटो जी7 सीरीज़ के बाद कंपनी जल्द ही इस फोन से भी पर्दा उठा देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here