
पिछले कई दिनों से सैमसंग के नए फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस10 की चर्चा आ रही है। वहीं हाल में कंपनी ने जानकारी दे दी है कि 20 फरवरी को इसका ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। इस खबर के साथ ही भारत में भी सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी और आज 91मोबाइल्स के पास इस फोन को लेकर खास जानकारी है। हमारे पास फोन के लॉन्च डेट से लेकर सेल डेट तक की खबर है।
प्राप्त सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस10 को भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं 15 मार्च से यह फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। हमें यह जानकारी सैमसंग के एक ऐसे डिस्ट्रीब्यूटर से मिली है जो पिछले कई सालों से कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने हमें गैलेक्सी एस10 के बारे में और भी कई खास जानकारियां दी हैं। इसके साथ ही कुछ दूसरे सोर्स से भी इस खबर को हमने सत्यापित किया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस में रेडमी 6 पर पड़ता है भारी

उन्होंने हमें बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के सभी फोन गैलेक्सी एस10ई, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि सबसे खास बात जो कही गई है यह कि इसमें 12जीबी रैम मॉडल वाला गैलेक्सी एस10 प्लस भी आएगा जो 5जी सपोर्ट के साथ होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बनाता है इसे खास
रही बात कीमत की तो हमें जो जानकारी दी गई है कि उसके अनुसर सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की शुरुआती कीमत 50,000 रुपये के आसपास होगी। वहीं गैलेक्सी एस10 को कंपनी 65,000 रुपये के बजट में लॉन्च करने वाली है जबकि सबसे महंगा गैलेक्सी एस10 होगा जिसकी शुरुआती कीमत 75,000 रुपये के आस पास होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि कोई भी मॉडल 1 लाख रुपये से ज्यादा के बजट वाला नहीं है।
हालांकि सैमसंग द्वारा अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परंतु यह बात तय थी कि ग्लोबल लॉन्च के साथ ही कंपनी भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी दे सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो अब तक लीक के माध्यम से कई जानकारियां आ चुकी हैं जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस10ई में 5.8-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन होगी। कंपनी इसे 1440 x 2960 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश कर सकती है जो 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो में होगा। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड हो सकती है। फोन को 8 नैनो मीटर फैबरिकेशन वाले एक्सनोस 9820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 6जीबी रैम व 128जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।
वहीं गैलेक्सी एस10 की बात करें तो इस फोन को थोड़ी बड़ी स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। फोन में 6.1-इंच की 1440 x 2960 पिक्सल रेजल्यूशन वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10 सपोर्ट के साथ होगा। यह फोन भी गोरिल्ला ग्लास 10 सपोर्ट के साथ आ सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसर यहफोन भी 8 नैनो मीटर फैबरिकेशन वाले एक्सनोस 9820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 6जीबी रैम के अलावा एक मॉडल 8जीबी वाला भी होगा। दोनों के साथ 128जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। मिनटों में सोल्ड आउट हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20, जानें अगली सेल होगी कब
इस सीरीज का सबसे उंचा मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस होगा। यह फोन 6.4-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा और कंपनी इसे 1440 x 2960 पिक्सल रेजल्यूशन वाले सुपर एमोलेड डिसप्ले से लैस कर सकती है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्सन के साथ ही एचडीआर10 सपोर्ट देखने को मिलेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसका सबसे उंचे वेरियंट में 12जीबी की रैम मैमोरी होगी और 1टीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। इसके साथ ही 512जीबी का एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी होगा। भारत में यह फोन भी एक्सनोस 9820 चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं यूएस सहित कुछ बाजार में कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है।




















