
मोटोरोला के Moto Z4 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कंपनी Moto Z4 के साथ ही Moto Z4 Force को लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने मोटो ज़ेड4 की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज लेकर आ था, जिसमें फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया था। वहीं, अब Moto Z4 और Moto Z4 Force की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।
Andre Yatim नाम के लीक्सटर ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि Moto Z4 सीरीज के अंदर Moto Z4 व Moto Z4 Force लॉन्च होंगे। लीक में इस बात की जानकारी मिली है कि Moto Z4 एक मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन वाला फोन होगा। वहीं, Moto Z4 Force पिछले साल लॉन्च किए गए फ्लैगशिप Moto Z3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसके अलावा कमेंट में एक शख्स का रिप्लाई करते हुए लीक्सटर ने फोन के साथ नए मोड होने की बात भी कही है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : देखें मोटो ज़ेड4 की पहली झलक, कैसा होगा डिजाईन और लुक
#motoZ4 is a $399, 6-128GB SD675 device with a FHD+, 6.4″ OLED screen, 3632mAH battery, 48MP f1.6 SmartAI cam and a 24.8MP f1.9 selfie shooter. #motomods #IP67 pic.twitter.com/YQcHyeAVgi
— Andri Yatim (@HeyAndri) May 2, 2019
नई लीक के अनुसार Moto Z4 में 6.4-इंच ओएलईडी स्क्रीन होगी, जिसकी रिजोल्यूशन फुल एचडी+ होगी। इसके साथ ही फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा फोन आईपी67 रेटिंग से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48-मेगापिक्सल का स्मार्ट एआई कैमरा एफ/1.6 अपर्चर और फ्रंट पर 24.8एमपी एफ/1.9 अपर्चर वाला सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज होने की जानकारी लीक में दी गई है। इसे भी पढ़ें: 15 मई को लॉन्च होगा मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले और 48-एमपी कैमरे वाला Moto One Vision
Difference this time with the Z4 Force is the latter is SD8150, 8-128GB, 3230mAH and 48MP f1.6 + 13MP f1.8 + 8MP f2.0 telephoto.
Same 24.8MP f1.9 FFC.
Weird mix Of OmniVision and Sony lenses.
Both get in-display TouchID.
Z4F is $650. pic.twitter.com/81hywpwGa1— Andri Yatim (@HeyAndri) May 2, 2019
इसके अलावा लीक्सटर ने प्लैगशिप Moto Z4 Force की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी है। जानकारी के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 855 के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। लीक के अनुसार फोन में ओमनीविजन और सेनी लेंस का कॉम्बिनेशन होगा। साथ ही फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा- 48एमपी एफ/1.6 अपर्चर + 13एमपी एफ/1.8 अपर्चर + 8एमपी एफ/2.0 अपर्चर सेटप दिया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 24.8एमपी कैमरा देखा जा सकता है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,230एमएएच की बैटरी होगी। कीमत की बात करें तो Moto Z4 Force $650 (लगभग 45,000 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है।



















