
मोटोरोला के मोटो ज़ेड 4 स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 के रूप में कंपनी अपना 5जी स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करेगी। मोटो ज़ेड4 को लॉन्च होने में अभी थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन फोन के बाजार में आने से पहले ही 91मोबाइल्स मोटो ज़ेड4 की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज लेकर आ गया है। इन रेंडर्स में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। इस फोटोज़ से न सिर्फ मोटो ज़ेड4 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं साथ ही फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं।
मोटो ज़ेड4 डिजाईन
मोटो ज़ेड4 को कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल चारों किनारों के बेहद नैरो बेजल्स वाला है। फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले दी गई है तथा स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटो ज़ेड4 के बैक पैनल पर राउंड शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इस सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर ही दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है। यह भी पढ़ें : 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा मोटो जी7
मोटो ज़ेड4 के बैक पैनल पर नीचे की ओर सर्किट्स मौजूद है जो बताते है कि मोटो ज़ेड4 को मोटो मोड के साथ जोड़ा जा सकेगा। मोटो ज़ेड4 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर तथा पावर बटन दिया गया है। तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर ही 3.5एमएम जैक भी दिया जा सकता है।

मोटो ज़ेड4 स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो मोटो ज़ेड4 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिलेगा। मोटो ज़ेड3 की ही तरह यह फोन भी मोटो 5जी मोड सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी वाई3 सर्टिफिकेशन्स साइट लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
लीक के अनुसार मोटो ज़ेड4 में फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 में यह कैमरा सेंसर सोनी आईएमएक्स होगा। लीक्स में यह भी सामने आया है कि मोटो ज़ेड4 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। मोटोरोला द्वारा इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी
मोटो ज़ेड4 को लेकर हालांकि अभी तक मोटोरोला की ओर से कोई भी घोषणा नहीं की गई है लिहाज़ा सामने आई फोन की स्पेफिकेशन्स को अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि साल की पहली छमाही में ही मोटो ज़ेड4 टेक बाजार में दस्तक दे देगा।












