
स्मार्टफोन मार्केट में काफी एग्रेसिव दिख रही मोटोराला जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने की प्लानिंग में दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले इंडिया में सबसे सस्ता 5G मोबाइल Motorola Moto G 5G लॉन्च कर धमाल मचाने के बाद Motorola को लेकर अफवाह है कि कंपनी जल्द ही भारत में एक और धांसू स्मार्टफोन Motorola Nio लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब इस फोन की एंट्री से पहले इस डिवाइस की झलक देखने को मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नए मोबाइल का लुक कितना शानदार होगा।
Motorola Nio को कंपनी का अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है, जिसे 2021 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब फोन की कथित लाइव फोटो को Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) ने वीबो पर शेयर किया है। मोटोरोला Nio का फ्रंट पैनल पहले की लीक इमेज की तरह है, जिसमें सेल्फी कैमरों के लिए डुअल पंच-होल कटआउट है। तस्वीरों में दिखाई गई सेटिंग्स मेनू से पता चलता है, इसमें Plus मोटोरोला एज प्लस ’का उल्लेख है, यह सुझाव देते हुए कि हम एक प्रोटोटाइप को देख रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Motorola के दो धांसू मोबाइल के डिजाइन और फीचर्स हुए लीक, जल्द मार्केट में करेंगे एंट्री
डिजाइन
Motorola .Nio में दिए गए डिजाइन की बात करें तो यह फ्लैट डिसप्ले और स्लिम बेजल के साथ देखा गया है। फोन के राइट कॉर्नर में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन प्लेस है। वहीं, डिवाइस में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर एंबेडेड होगा। इसके अलावा लेफ्ट में एक डेडिकेटड बटन हो सकता है जो कि गूगल असिस्टेंट के लिए काम करेगा। वहीं, फोन में स्कवायर शेप क्वाड-कैम सेटअप बैक में होगा। इस सेटअप में 64MP और ऑडियो जूम उसके नीचे दिखाई दिया है। Motorola Nio में ग्लोसी फिनिश बैक दिया जा सकात है। इसे भी पढ़ें: Motorola जल्द पेश करेगा सस्ता 5G फोन Moto Ibiza, 5000mAh बैटरी और 4GB रैम से होगा लैस
स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला Nio के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1,080 × 2,520 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच FHD + डिसप्ल और हाई 105Hz रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC एड्रिनो 650 जीपीयू के साथ आएगा। हैंडसेट में 256GB स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 12 जीबी रैम मॉडल भी हो सकता है।
फोन एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करेगा। इसके अलावा फोन को फ्यूल करने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, लेकिन फास्ट चार्जिंग की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
मोटोरोला Nio में 64MP OmniVision OV64B प्राइमरी सेंसर, 16MP OmniVision OV16A10 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2MP का OmniVision OV162B1B डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फ्रंट में 16MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। यह स्पेसिफिकेशन्स लीक के आधार पर बताई गई है।





















