
91मोबाइल्स ने हाल में जानकारी दी थी कि टेक कंपनी Motorola अपनी वन स्मार्टफोन सीरीज़ के नए डिवाईस पर काम कर रही है जिसे Motorola One Action नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमने इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स अपने पाठको के साथ साझा की थी। वहीं आज एक बार फिर हम इस स्मार्टफोन से जुड़ी ऐसी खबर लाए हैं जो सिर्फ 91मोबाइल्स के ही पास है। आज अपनी एक और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हम आपको लॉन्च से पहले ही Motorola One Action की फोटो दिखा रहे है, जिससे आपको इस फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी भी मिल जाएगी।
डिजाईन
Motorola One Action को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि मोटोरोला वन एक्शन कंपनी का दूसरा पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। Motorola One Vision के रूप में कंपनी ने अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन पेश किया था जो आने वाली 20 जून को इंडियन बाजार में लॉन्च होगा। Motorola One Action की ही बात करें तो फ्रंट पैनल पर फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा।
Motorola के इस फोन में डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल देखने को मिलेगा और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। One Action के बैक पैनल पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साथ ही कंपनी ने 117डिग्री वाइड एंगल लेस की क्षमता को भी लिखा है। कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। यह भी पढ़ें : Motorola One Power और Moto G6 Plus की कीमतों में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
Motorola One Action के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी टाईप पोर्ट मौजूद है। आपको बता दें कि मोटोरोला वन एक्शन के बैक पैनल पर Android One लिखा गया है जिससे साफ हो गया है Motorola One Action एंडरॉयड वन वर्ज़न पर ही लॉन्च किया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक मोटोरोला वन सीरीज़ के इस नए फोन पर भी काम कर रही है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन भी पंच-होल डिजाईन पर बना होगा और 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। प्रोसेसिंग के लिए Motorola One Action में सैमसंग का एक्सनॉस 9609 चिपसेट देखने को मिलेगा जो माली जी72 जीपीयू के साथ काम करेगा।
Motorola One Action फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर दो कैमरा सेंसर होंगे जिनमें से एक सेंसर की क्षमता 12.6-मेगापिक्सल की होगी। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 12.6-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार Motorola One Action को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और इसमें 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी।




















