Motorola One Vision 20 जून को होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

Motorola India ने पिछले हफ्ते मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बताया था कि कंपनी आने वाली 20 जून को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से कंपनी का नया डिवाईस भारतीय बाजार में कदम रखेगा। मोटोरोला ने मीडिया इन्वाईट तो भेज दिया था लेकिन 20 जून को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया था। लेकिन आज इस फोन की जानकारी देते हुए कंपनी ने बता दिया है कि 20 जून को भारत में मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च किया जाएगा।
91mobiles ने कुछ दिनों पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में अपनी मोटो वन सीरीज़ के नए डिवाईस Motorola One Vision को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola ने आज अपने इंडियन ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी मोटोरोला वन विज़न भारत में ला रही है। मोटोरोला ने ट्वीटर पर 15 सेकेंड की एक वीडियो शेयर की है जिसमें हैशटैग A New Vision के साथ ही पंच-होल डिसप्ले वाले फोन को दिखा दिया है।
Let’s move a notch ahead with a wider perspective! Get ready to experience #ANewVision. Tag your binge-watch partner who needs to see this now! pic.twitter.com/FhhlLWFGQe
— Motorola India (@motorolaindia) June 10, 2019
Motorola One Vision
मोटोरोला ने कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मंच पर पेश किया था। Motorola One Vision पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर छोटा से छेद दिया गया है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा फिट है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है।
Motorola One Vision एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6जीबी रैम, डुअल सेल्फी कैमरा और 4,000एमएमएच बैटरी वाला Infinix Hot 7 Pro
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। वहीं साथ ही पावर बैकअप के लिए Motorola One Vision 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन ब्लू और ब्रांज कलर वेरिंएट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo ला रही है बेहद सस्ता फोन Y11, वेबसाइट पर आया सामने
गौरतलब है कि Motorola One Vision भारत में लॉन्च होने वाला मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत क्या होगी तथा यह कब से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए 20 जून का इंतजार करना होगा।