
Infinix India ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Infinix S4 लॉन्च किया था। 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से इस फोन को कंपनी द्वारा 8,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। वहीं आज फिर से देश में अपने स्मार्टफोंस की गिनती को बढ़ाते हुए कंपनी ने एक और नया डिवाईस Hot 7 Pro लॉन्च कर दिया है। Infinix की ओर से इस फोन को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ब्रांड का ही नहीं बल्कि देश का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन बन गया है।
डिजाईन व लुक
Infinix Hot 7 Pro को कंपनी द्वारा नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले पर कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। हॉट 7 प्रो के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसके नीचे की ओर Infinix की ब्रांडिंग मौजूद है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स
Infinix की ओर से Hot 7 Pro स्मार्टफोन को 6.19-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5 कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड ओएस आधारित यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के पी22 चिपसेट पर रन करता है। Infinix Hot 7 Pro को इंडिया में 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 64-एमपी कैमरे वाले Samsung Galaxy A70s के साथ Galaxy A30s और Galaxy A20s भी होंगे इंडिया में लॉन्च
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 7 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए भी इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 12जीबी रैम वाला पावरफुल फोन Red Magic 3, 17 जून को इंडिया में होगा लॉन्च
Infinix Hot 7 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Hot 7 Pro में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इनफिनिक्स के इस नए फोन को मीडनाईट ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
कीमत व उपलब्धता
Infinix ने Hot 7 Pro को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो आने वाली 22 जून से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अपने फैन्स से लिए कंपनी ने लॉन्च ऑफर की शुरूआत है। Infinix Hot 7 Pro को 17 जून से लेकर 21 जून तक 1,000 रुपये कम में खरीदा जा सकेगा। यानि इस 5 दिन इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो सिर्फ 8,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।



















