
Motorola India घोषणा कर चुकी है कि कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया डिवाईस उतारने जा रही है। आने वाली 20 जून का मोटोरोला का नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा जिसका नाम Motorola One Vision होगा। इस स्मार्टफोन के साथ मोटोरोला इंडिया में अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लाएगी। वहीं अब लॉन्च से पहले यह खबर भी सामने आ गई है कि Motorola One Vision शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola One Vision को फ्लिपकार्ट ने अपनी मोबाईल ऐप पर लिस्ट कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने दरअसल अपनी मोबाइल ऐप पर ‘Moto New Launch’ से प्रोडक्ट पेज बनाया है। इस पेज पर हालांकि फोन का नाम या लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन कंपनी ने पेज के टाईटल में Motorola के लोगो के साथ ‘गेस वट इज़ कमिंग’ लिखा है। फ्लिपकार्ट ने प्रोडक्ट पेज पर ‘ A New Vision’ लाईन का यूज़ किया है। लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Motorola One Vision इंडिया में फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola One Vision
मोटोरोला ने कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मंच पर पेश किया था। Motorola One Vision पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर छोटा से छेद दिया गया है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा फिट है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : कम कीमत में V-शेप इनफिनिटी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A10e
Motorola One Vision एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG W सीरीज़ स्मार्टफोन, होने वाला है इंडिया में लॉन्च
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। वहीं साथ ही पावर बैकअप के लिए Motorola One Vision 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन ब्लू और ब्रांज कलर वेरिंएट में पेश किया गया है।
गौरतलब है कि Motorola One Vision भारत में लॉन्च होने वाला मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत क्या होगी तथा यह कब से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए 20 जून का इंतजार करना होगा।




















