
LG घोषणा कर चुकी है कि कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश करने जा रही है। कंपनी अपनी इस नई सीरीज़ को LG W नाम के साथ लॉन्च करेगी जो बेहद ही कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स प्रदान करेंगे। LG W सीरीज़ को Samsung की गैलेक्सी एम व गैलेक्सी ए सीरीज़ तथा Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स के लिए टक्कर बताया जा रहा है। वहीं अब इस सीरीज़ के फोन से जुड़ी ऐसी स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जो वाकई में LG W सीरीज़ को इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित करती है।
LG India ने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस पेज पर फोन की फोटोज़ के साथ ही इसके डिजाईन और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। वहीं अब इस प्रोडक्ट पेज से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है कि LG अपनी W सीरीज़ के स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी।
प्रोसेसर
फोन की बैटरी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि LG W सीरीज़ स्मार्टफोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन का चिपसेट 12एनएम तकनीक बना होगा जो 64बिट आर्कटेक्चर प्रोसेसिंग पर काम करेगा।
डिजाईन
LG की यह आने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ ट्रेंड में चल रही ‘वॉटरड्रॉप नॉच’ डिजाईन पर ही पेश किया जाएगी। फोटो में फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी ओर मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बना दिखाया गया है। वहीं बैक पैनल की बात करें तो एलजी के आगामी स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमर सेंसर से लैस किया गया है।
Mr. Ki Wan Kim, MD #LG India gets ready to flaunt the #PowerOf3 #ForTheWin with the new #WSeries smartphones! Get ready to handle the triple experience? Stay tuned! https://t.co/BMXpfEMZnN pic.twitter.com/gznr9Z3Xlu
— LG India (@LGIndia) June 10, 2019
LG W सीरीज़ के इस फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वर्टिकल शेप में स्थित हैं। इन कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। LG के इस फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक भी नज़र आया है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।
ट्रिपल कैमरा
LG W सीरीज़ की मुख्य यूएसपी इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही माना जा रहा है। एलजी अपनी नई सीरीज़ में बेहद ही कम कीमत पर ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लाने वाली है। यह कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ही वाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप पोर्टरेट मोड तथा नाइट मोड जैसे फीचर्स से भी लैस होगा।
LG अपनी आने वाली W सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन फोन का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन वेबसाइट से पता चला है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर शेड्स में लॉन्च कर सकती है।
आपको फिर से बता दें कि LG W सीरीज़ खासतौर पर इंडियन मार्केट के लिए बनाई गई है। जिस तरह से Samsung की Galaxy M सीरीज़ सिर्फ भारत में बिक रही है उसी तरह LG की W सीरीज़ भी सिर्फ इंडिया में ही बिकेगी। LG की यह आने वाली सीरीज़ सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़ पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगी और फोन के इस शॉपिंग साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।























