48MP कैमरा वाले Motorola One Vision की पहली सेल आज, मिलेंगे ये शानदार लॉन्च ऑफर्स

Join Us icon

मोटोरोला ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola One Vision को भारत में लॉन्च किया था जो कि आज पहली बार सेल के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव रूप से खरीदा जा सकेगा।

कीमत

मोटोरोला वन विजन स्मार्टफोन का एक ही वेरियंट कंपनी ने लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 19,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शंस ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सैफायर ग्रेडिएंट फिनिश आते हैं, लेकिन आज केवल सैफायर ग्रेडिएंट फिनिश कलर ऑप्शन ही उपलब्ध होगा और ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट वेरियंट आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स

अगर बात करें लॉन्च ऑफर्स की तो मोटोरोवा वन विजन स्मार्टफोन पहले सप्ताह के दौरान (27 जून से 4 जुलाई तक) खरीदने पर सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन 6 महीने के लिए मिलेगा। वहीं, वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स को 3,750 रुपए का कैशबैक और 250 जीबी तक अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

Motorola One Vision की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मोटोरोला ने कुछ समय पहले ही इस ​स्मार्टफोन को ग्लोबल मंच पर पेश किया था। Motorola One Vision पंच-होल ​डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया था। फोन ​की डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर छोटा से छेद है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा फिट है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Action अमेरिकी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही मिली स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

Motorola One Vision एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Motorola One, Moto G7 और Moto G7 Power की कीमतें भी हुई कम, कंपनी बना रही है बड़ा प्लान

फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। वहीं साथ ही पावर बैकअप के​ लिए Motorola One Vision 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन ब्लू और ब्रांज कलर वेरिंएट में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here