Motorola P50 लॉन्च, पंच-होल डिसप्ले और 48-एमपी डुअल कैमरे के साथ है 6जीबी रैम

Join Us icon

Motorola ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी वन सीरीज़ को बढ़ाते हुए Motorola One Vision लॉन्च किया था। यह फोन मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसी डिजाईन का विस्तार करते हुए लेनोवो ​अधिकृत मोटोरोला ने कल चीनी बाजार में एक और नया डिवाईस Motorola P50 भी पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन न सिर्फ लुक और डिजाईन में वन विज़न जैसा है बल्कि फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंडिया में लॉन्च हुए फोन के समान ही है।

Motorola P50 को Motorola One Vision का ग्लोबल वर्ज़न कहा जा रहा है। चीनी बाजार में इस फोन को 2499 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसर 25,000 रुपये के करीब है। वहीं मोटोरोला वन विज़न की कीमत की बात करें तो इस फोन को भारत में 19,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया था जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। Motorola P50 चीन में सफ़ायर ब्लू और ब्रॉन्ज़ कलर में ​15 जुलाई से बिकेगा।

Motorola P50

मोटोरोला पी50 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल ​डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन ​की डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर छोटा से छेद है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा फिट है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2520 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Z6

Motorola P50 एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को चीन में 6जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। Motorola P50 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola P50 launch price 6gb ram punch hole display

फोटोग्राफी के लिए Motorola P50 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 15,000 रुपये के बजट 5 सबसे दमदार फोन, इनमें से कौन है आपकी पसंद

Motorola P50 के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। सिक्योरिटी के लिए जहां Motorola P50 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के​ लिए यह फोन 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here