15,000 रुपये के बजट 5 सबसे दमदार फोन, इनमें से कौन है आपकी पसंद

Join Us icon

आज अच्छा फोन लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि साधरण कीमत में भी आप दमदार फोन ले सकते हैं। भारतीय बाजर बेहद ही प्रतियोगी है और यहां 15,000 रुपये के बजट में ऐसे फोन उपलब्ध हैं जो भारी भरकम स्पेसिफिकेशन के साथ ही शानदार लुक व स्टाइल के साथ आते हैं। इतना ही कैमरा हो या फिर परफॉर्मेंस किसी भी मामले में यह कम नहीं ठहरते हैं।आगे हमनें ऐसे ही 5 दमदार फोन का जिक्र किया है जो आपकी पसंद बन सकते हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो
vivo z1 pro redmi note 7 pro comparison price specifications
vivo Z1 Pro के साथ कंपनी ने ऑनलाइन की शुरुआत की है और कंपनी ने दमदार फोन के साथ एंट्री की है। यह भारत का पहला फोन है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.53-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है। कंपनी ने इसे वाटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश​ किया है। यह तीन मॉडल में उपलब्ध है लेकिन 15 हजार रुपये से कम में सिर्फ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला फोन उपलब्ध है। फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल सेल्फी और 16एमपी + 8एमपी + 2 एमपी का रियर कैमरा उपलब्ध है। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी से लैस किया है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो
Xiaomi Redmi Note 7 Pro 6gb ram 64gb storage variant launch in india at rs 15999
15 हजार रुपये के बजट में यह फोन अपनी बादशाहत कायम किए हुए है और हो भी क्यों न स्पेसिफिकेशन शानदार जो है। रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटिंग है। कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है और इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी कई वेरियंट में उपलब्ध है लेकिन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला वेरियंट की आपकी बजट में आएगा। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

रियमी 3 प्रो
realme-3-pro-sim
वीवो तो नया है लेकिन सबसे पहले रेडमी 7 प्रो को चुनौती देने का काम Realme 3 Pro ने किया था और 15,000 रुपये के बजट में यह फोन भी बेहद शानदार है। Xiaomi Redmi Note 7 Pro में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। कंपनी ने इसे 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पेश किया है। यह फोन भी 4जीबी रैम और 64जबी मैमोरी के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 25-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और रियर पैनल में 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सिक्योरिटी के लिए फोन ​फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं फेस अनलॉक है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 4,045एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30
12 smartphone in india with triple rear camera under rs 2000 budget in hindi
सैमसंग के M सीरीज फोन की काफी चर्चा है। इस बजट में आप Samsung Galaxy M30 देख सकते हैं। फोन में 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले है। यह फोन एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल कैमरा सेंसर है जबकि सेल्फी के लिए सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम30 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
asus-zenfone-max-m2-pro-front-1
असूस का यह फोन भी शानदार है और 15,000 रुपये से कम के बजट में किसी भी डिवाइस को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। कंपनी ने इसे 6.3-इंच की आईपीस एलसीडी स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फुल एचडी+ (2280×1080) रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा Asus Zenfone Max Pro M2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 3जीबी/4जीबी और 6जीबी रैम ऑप्शन उपलब्ध है। इस बजट में 3जीबी और 4जीबी दोनों वेरियंट लिया जा सकता है। वहीं कैमरे के लिए 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल सेंसर है। इसके साथ ही 13—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here