
Motorola को लेकर खबरें है कि वह इन दिनों अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 3 को लॉन्च करने करने पर काम कर रही है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। Qualcomm के नए लॉन्च फ्लैगशिप प्रोसेसर के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen1 के मुकाबले 10 प्रतिशत बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस, 10 प्रतिशत फास्ट ग्राफिक्स और 30 प्रतिशत तक बेहतर पावर इफिशन्सी ऑफर करता है।
अपकमिंग Motorola Razr 3 स्मार्टफोन मोटो रेजर 2 का सक्सेसर होगा। कंपनी ने पहली बार इस स्मार्टफोन के लॉन्च को ऑफिशियली कंफर्म किया है। हालांकि फिलहाल मोटोरोला की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
Motorola Razr 3 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen1 के साथ होगा लॉन्च

Motorola Razr 3 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। मोटोरोला के इस फोन सबसे पहले Notebookcheck ने स्पॉट किया है। Motorola के जनरल मैनेजर शेन जुन ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है जो Qualcomm Snapdragon चिपसेट से साथ लॉन्च होना है। इमेज देखकर हिंट मिलता है कि यह फोल्डेबल फ़ोन है।
मोटोरोला इस बार अपने फोल्डेबल फ़ोन को फ़्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश कर रहा है जो कि ऑरिजनल OG Razr और Razr 5G के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। इससे पहले ने मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन को मिड सेग्मेंट चिपसेट के साथ पेश किया था। 91mobiles ने कुछ दिनों पहले Razr 3 के डिज़ाइन शेयर किए थे।
Motorola Razr 3 स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 होगा। प्राइमरी कैमरा के साथ मोटोरोला के इस फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन
मोटोरोला का यह फ़ोन 8GB या 12GB की रैम और 256GB या 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन क्वार्ट्ज ब्लैक और ट्रैनक्विल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इवान ब्लास के मुताबिक Motorola Razr 3 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जुलाई या अगस्त में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स





















