
Motorola एक ऐसा ब्रांड है जो अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की तरह दर्जनों प्रोडक्ट्स लॉन्च नहीं करती है बल्कि सीमित डिवाईस ही बाजार में उतारती है। मजबूत बिल्ट क्वॉलिटी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस मोटोरोला फोन काफी पसंद भी किए जाते हैं। आज इंडिया में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए मोटोरोला ने बेहद ही शानदार Motorola razr 5G फोन भारत में पेश कर दिया है। मोटोरोला ने इस फोन को 1,24,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया है।
Motorola razr 5G को भारतीय बाजार में 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन इंडियन मार्केट के सबसे महंगे मोबाइल फोंस में से एक बन गया है। मोटोरोला रेज़र 5जी आज यानि 5 अक्टूबर से ही देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है तथा फोन की सेल आने वाली 12 अक्टूबर से शुरू होगी। Moto razr 5G को कंपनी के सलेक्टेड आउटलेट्स के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की बिक्री सिर्फ एक ही Polished Graphite कलर में होगी।
अनूठा डिजाईन
इस मोटोरोला फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका अनूठा डिजाईन है। यह एक फोल्डेबल फोन है जो उपर से नीचे यानि वर्टिकली फोल्ड होता है। मोटोरोला रेजर 5जी को 3D ग्लास डिजाईन पर बनाया गया है जो 7000सीरीज़ एलुमिनिय़म बॉडी पर बना है। फोन में मौजूद दोनों डिसप्ले को जोड़ने के लिए सिंगल हिंज दिया गया है तथा फोल्ड होने पर रियर कैमरा नीचे की ओर फ्रंट में आ जाता है और कैमरे के उपर डिसप्ले मौजूद रहती है। इस स्क्रीन पर क्लॉक और नोटिफिकेशन दिखाई देती है। इस फोन की मोटाई महज़ 6.9एमएम की है। मोटोरोला ने अपने फोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया है।
दो डिसप्ले
Motorola razr 5G को सिनेमाविज़न 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2142 × 876 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन साईज़ फोन के अनफोल्ड करने पर यानि फोन को खोलने पर मिलेगा। इसी तरह मोटो रेजन को फोल्ड करने पर सामने आने वाली स्क्रीन को सेकेंडरी डिसप्ले कहा जा रहा है। यह सेकेंडरी डिसप्ले 4:3 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है जो 600 × 800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.7 इंच की जीओएलईडी स्क्रीन सपोर्ट करती है।
प्रोसेसिंग
मोटोरोला रेजर 5जी को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है। यह एंडरॉयड का स्टॉक वर्ज़न है जिसके चलते आने वाले तीन साल तक यह फोन हर लेटेस्ट एंडरॉयड पर सबसे पहले अपडेट होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। Moto Razr को इंडिया में 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मोटोरोला रेजर 5जी रेडी फोन है जो इंडिया में 5जी नेटवर्क आने ही उसपर काम करना शुरू कर देगा।
कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola razr 5G को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह कैमरा सेंसर फोन की बाहरी डिसप्ले पर लगा है जो रियर कैमरे का काम करता है। फोन को फोल्ड करने पर यह कैमरा आगे की ओर आ जाता है। यह 48MP कैमरा सेंसर क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4x low light sensitivity व Optical image stabilization जैसे फीचर्स पर काम करता है। इसी तरह फोन को अनफोल्ड करने पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा जो डिसप्ले उपर लगा है। ?
कनेक्टिविटी और बैटरी
Motorola razr 5G में पावर बैकअप के लिए 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं साथ ही इस फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
बता दें कि Motorola razr 5G को एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिये खरीदने पर कंपनी सीधे 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं फोन में Reliance JIO सिम यूज़ करने पर उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से 14,997 रुपये की वैल्यू का एक्स्ट्रा बेनिफिट मुफ्त दिया जाएगा।


















