Motorola Razr 60 Ultra की डिटेल्स आई सामने, इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के सर्टिफिकेशन पर आने से इसका जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
  • ब्रांड आगामी रेजर फोल्डेबल पर भी इसी नाम की योजना को बनाए रखेगा।
  • डिवाइस में अपग्रेडेड बैटरी और चार्जिंग स्पीड दी जा सकती है।

Motorola Razr 60 Ultra पिछले हफ्ते लीक हुई रेंडर्स में दिखा था। जिससे इसका डिजाइन सामने आया है। इस फोल्डेबल फोन की इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच लिस्टिंग में हार्डवेयर डिटेल्स का भी खुलासा हुआ था। यही नहीं डिवाइस के नाम की स्कीम में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि TDRA लिस्टिंग ने इसके नाम की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही इसे FCC, TUV Rheinland, और UL Solutions सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग्स को विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra प्रमुख स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग्स)

  • Motorola Razr 60 Ultra को TDRA और FCC पर मॉडल नंबर XT2551-6 के साथ लिस्ट किया गया है।
  • FCC डेटाबेस में इसके अतिरिक्त मॉडल नंबर XT2551-1 और XT2551-2 भी लिस्टेड हैं।
  • यह डिवाइस 5G, NFC और Bluetooth कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
  • UL Solutions (Demko) सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Razr 60 Ultra में 3,415mAh और 1,125mAh की दो बैटरी सेल होंगी।
  • इसका मतलब है कि यह फोल्डेबल फोन 4,540mAh बैटरी के साथ आएगा। यह Razr 50 Ultra की 4,000mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
  • TUV Rheinland लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह भी एक बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि इसके पिछले मॉडल की चार्जिंग स्पीड 45W तक सीमित थी।
  • ऊपर बताई गई डिटेल्स के अलावा सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस फोल्डेबल फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Razr 60 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Motorola Razr 60 Ultra को North America में Razr+ 2025 के नाम से ब्रांड किया जाएगा, जैसा कि पहले की जनरेशन में हुआ था।
  • गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित होगा, जिससे यह एक फ्लैगशिप फोल्डेबल बन जाएगा। वहीं, Razr 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया था। डिवाइस में 12GB RAM और Android 15 OS सपोर्ट मिल सकता है।
  • लीक हुए रेंडर्स से पता चला है कि Razr 60 Ultra डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसका डिजाइन पिछले मॉडल के समान रह सकता है। इसके बैक पैनल पर एक बड़ी कवर स्क्रीन दी जा सकती है। जो डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर्स में दिखी थी।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा पहले ही BIS पर दिखाई दे चुका है, इसलिए संभवतः इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल रेजर 50 अल्ट्रा को जुलाई में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here