एक नहीं दो स्क्रीन के साथ आएगा मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, सामने आया डिजाइन

Join Us icon

मोटोरोला का सबसे शानदार RAZR फोन वापसी करने के लिए तैयार है और अबतक इस फोन को लेकर कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। हाल ही में आए कुछ लीक्स में इस फोल्डेबल डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और सॉफ्टवेयर से जुड़े डीटेल्स सामने आ चुकी है। वहीं, दूसरी ओर इस साल बर्सिलोना में हुए मोबाइल महाकुंभ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग, हुआवई और दूसरी कंपनियों ने अपने फोल्डेबल फोन पेश कर दिए हैं।

वहीं, अब Moto RAZR के प्रेस रेंडर्स सामने आया है। इसमें फोन के फोल्डेबल डिजाइन के अलावा बॉक्स भी दिखाई दिया है। साथ ही बॉक्स में आने वालें कंटेंट की जानकारी भी सामने आई है। लीक्ड रेंडर्स के अनुसार नए फोल्डेबल Moto RAZR सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की तरह ही डुअल स्क्रीन वाला फोल्डेबल के साथ आएगा। लेकिन इसका साइज छोटा होगा। इसे भी पढ़ें: सबसे पहले देखें कैसा होगा मोटो रेज़र 2019, नए अवतार में आएगा यह स्टाइलिश फोन

Moto RAZR फ्लिप फोन्स की तरह फोल्ड हो जाएगा। इसमें बाहर की ओर सिंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं, फोन में आईफोन-एक्स की तरह ही फोन में नॉच डिसप्ले भी होगा। वहीं, अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto RAZR में स्नैपड्रैगन 710 SoC और 6.2 इंच का डिसप्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 876 x 2142 पिक्सल होगा। इसे भी पढ़ें: मोटो रेजर के बारे में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, इन दमदार फीचर्स के साथ होगा पेश

जनवरी 2019 में डब्लूआईपीओ पर इस फोन के डिजाइन को देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। वहीं, काफी समय से इस डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आ रही है। 91मोबाइल्स ने सबसे पहले मोटो रेजर के पेटेंट में डिवाइस के डिजाइन का खुलासा किया था।

बता दें कि ओरिजनल रेज़र फोन को साल 2004 में लॉन्च किया गया था जो कि अब तक का सबसे आईकॉनिक डिवाइस है। कंपनी के सीईओ ने पिछली साल रेज़र फोन के टीजर को शेयर किया था। वहीं, कुछ पेटेंट रेंडर में फ्लिप फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा था।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here