
मोटोरोला 24 अगस्त को भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग मोटोरोला फोन को टीज किया गया है। लेकिन यह अभी भी रहस्य है इस दिन कंपनी अपने किस फोन को पेश करेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कंपनी उपभोक्ताओं से पूछ रही है कि वे नए मोटोरोला फोन में क्या देखना चाहते हैं। प्रश्नों में बैटरी की क्षमता, डिसप्ले का साइज, चिपसेट और कैमरा सेटअप शामिल हैं, जिसे आप नए मोटोरोला फोन में देखना चाहते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग फोन में 4,850mAh की बैटरी, 6.3-इंच डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 660 SoC और 48MP का डुअल कैमरा व 32MP का ट्रिपल कैमरा हो सकता है। हालांकि, अपकमिंग फोन में आने वाली स्पेसिफिकेशन्स कुछ अलग भी हो सकती हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप
भारत में मोटोरोला का आखिरी फोन मोटोरोला वन फ्यूजन + था, जिसमें स्नैपड्रैगन 730 जी चिपसेट, 64 एमपी क्वाड कैमरा और 5,000mAh की बैटरी थी। स्मार्टफोन को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, हाल ही में मोटो ई7 प्लस और मोटो जी9 प्लस की जानकारी सामने आई थी। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus की कीमत बढ़ी, पिछले महीने ही हुआ था लॉन्च, जानें क्या है नया प्राइस
बता दें कि कुछ समय पहले Motorola के एक नए स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर देखा गया था। इस वेबसाइट पर फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह फोन Motorola XT2081-2 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। एफसीसी लिस्टिंग में फोन की स्कैच ईमेज को दिखाया गया है जिसमें मोटोरोला डिवाईस की रियर लुक की जानकारी मिली है। इसके साथ सर्टिफिकेशन में फोन में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दिए जाने का भी खुलासा हुआ है।
Motorola XT2081-2 को लेकर एफसीसी पर बताया गया है कि यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस का बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि यह मोटो फोन कौन-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में मौजूद ईमेज से पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर बीच में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे Motorola का लोगो लगा हुआ है।



















