
सोनी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 में हिस्सा लेगी। इस टेक शो में हिस्सा लेते हुए कंपनी ने आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया है। सोनी ने एक्सपीरिया 1 को नई तकनीक और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें सोनी एक्सपीरिया 1 की तो इसकी कीमत £799 (लगभग 74,000 रुपए) है। डिवाइस को पर्पल, ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा ‘एक्सपीरिया 1 फोन वर्ल्ड का पहला फोन है, जिसमें आई ऑटो फोकस ट्रेकिंग सिस्टम होगा।” इसके अलावा फोन डिवाइस आईपी 65/68 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह पानी के अंदर दो मीटर की गहराई तक काम करता है और लगातार 30 मिनट तक काम कर सकता है।
इसके अलावा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के ट्रेंड को फॉलो न करते हुए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है जो कि पावर बटन के बिल्कुल नीचे है। आज के समय में काफी कंपनी 19:9 और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर अपने स्मार्टफोन्स को पेश कर रही हैं। वहीं, इससे कहीं आगे निकलते हुए कंपनी का एक्सपीरिया 1 दुनिया का पहला फोन बन गया है जो कि 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है।
सोनी एक्सपीरिया 1 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस फोन में 6.5-इंच की 4के एचडीआर ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिलेगी जिसे गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मौजूद है। साथ ही यह यह डॉल्बी ऐटमॉस ऑडियो टेक्नॉलजी सपॉर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12-एमपी + 12एमपी + 12एमपी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
सोनी एक्सपीरिया 1 को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके अलावा अगर आप फोन की स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद ले सकते हैं। सोनी एक्सपीरिया 1 में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्मट दिया गया है। वबीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,330एमएएच की बैटरी दी गई है।
























