एमडब्लूसी 2019: डुअल कैमरा और इन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ सोनी एक्सपीरिया एल3 फोन

Join Us icon

बार्सीलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुकी हैं। वहीं, आज आयोजित इवेंट के दौरान सोनी ने भी अपने स्मार्टफोन को पेश किया है। सोनी ने दूसरे फोन्स की तरह ही यह फोन भी एक्सपीरिया सीरीज़ के अंदर पेश किया है। सोनी के नए एक्सपीरिया डिवाइसेज को लॉन्च होने में कुछ वक्त तक लीक्स और रेंडर सामने आ रहे थे, जिनपर अब विराम लग गया है।

सोनी पहली बार सैमसंग और दूसरी कंपनियों की तरह अपने इस स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध करा रही है। साइड फिंगर प्रिंट सेंसर की मदद से फोन को लॉक-अनलॉक करना काफी आसान होगा। फोन को सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इसके अलावा फोन में दिया गया 5.7-इंच का डिस्प्ले 1440×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटोक्शन के साथ आती है। वहीं, बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए फोन में 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर दिया गया है। ओएस की अगर बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एल3 ऐंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा।

एक्सपीरिया एल3 में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल्स दिए गए हैं और टॉप पर 3.5 एमएम का ऑडियो पोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here