OPPO का नया 12GB RAM वाला 5G फोन A6s Pro लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ है Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/OPPO-A6s-Pro-5G-1.jpg

ओपो ने आज नया मोबाइल OPPO A6s Pro 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ब्रांड की होम मार्केट चाइना में लाया गया है जो बड़ी 7000mAh battery, 50MP Camera, 12GB RAM और MediaTek प्रोसेसर से लैस होकर आया है। इस फोन की लुक काफी हद तक इंडिया में लॉन्च होने वाले OPPO F33 Pro स्मार्टफोन जैसी है। इस लेटेस्ट 5जी फोन ओपो ए6एस प्रो 5जी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A6s Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6360 MAX ​चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 जीपीयू दिया गया है।

ओपो ए6एस प्रो 5जी फोन को 2372 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 397पीपीआई और 1400निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर ग्लास लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO 5G फोन A6s Pro में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए6एस प्रो 5जी 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए यह नया ओपो 5जी फोन ए6एस प्रो तगड़ी 7000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर लगाकर ही 3 घंटे का फोन यूज टाइम पाया जा सकता है। ओपो ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है जिसके साथ बाईपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC Flash Charge तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

OPPO A6s Pro 5G फोन चाइना में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है और दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों 8जीबी रैम वाले 5जी फोन का रेट 2199 युआन और 2399 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 29,990 रुपये और 32,700 रुपये के करीब है।

वहीं यह ओपो का 12GB RAM वाला फोन भी दो मेमोरी ऑप्शन्स में लाया गया है जिसमें 256GB और 512GB स्टोरेज शामिल है। 12जीबी+256जीबी मेमोरी वाला फोन 2699 युआन में लॉन्च हुआ है जो 36,900 रुपये के करीब है। वहीं 12जीबी+512जीबी वाला वेरिएंट 2999 युआन यानी तकरीबन 40,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। चाइना में यह ओपो मोबाइल Lucky Lotus, Moonlit Night और Azure Sky कलर में बिकेगा।