
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओप्पो अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। इस कंपनी ने बड़ी 7000mAh Battery, 50MP Selfie कैमरा और 8GB RAM वाले 5G फोन OPPO F33 Pro पर तगड़े ऑफर की शुरुआती की है। ब्रांड द्वारा इस 5जी फोन 4399 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं सस्ते रेट पर 5जी फोन देने के साथ ही कंपनी OPPO Enco Buds3 Pro+ ईयरबड्स मुफ्त में दे रही है।
फोन ऑफर
ओपो एफ33 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल के 8GB+128GB वेरिएंट पर प्राइस 39,999 रुपये है और 8GB+256GB का रेट 43,999 रुपये है। कंपनी की ओर से OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो दोनो मेमोरी वेरिएंट्स पर अप्लाई होगा।
10 प्रतिशत के हिसाब से 128जीबी स्टोरेज पर जहां 3,999 रुपये की छूट मिलेगी, वहीं 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 4,399 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। ऑफर के साथ 8जीबी+128जीबी का इफेक्टिव प्राइस 36,000 रुपये पड़ेगा और 8जीबी+256जीबी को 39,600 रुपये में खरीदा जा सकेगा। डील के तहत ओपो एफ33 प्रो के साथ ओप्पो का ईयरबड भी मुफ्त मिलेगा।
OPPO F33 Pro 5G फोन डिस्काउंट के साथ कंपनी वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी परचेज किया जा सकता है। यह ओपो मोबाइल 18 महीने की ईएमआई पर पाया जा सकता है जिसमें एक महीने की किश्त 2222 रुपये की बनेगी। गौरतलब है कि फोन पर ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है जिसका फायदा 17 अगस्त तक मिलेगा।
OPPO F33 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ओपो एफ33 प्रो 5जी MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का एनटूटू स्कोर 6,51,333 AnTuTu आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4289mm वैपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
OPPO F33 Pro 5G फोन में 6.57-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल Dynamic 3D Depth टेक्नोलॉजी पर बनाया है जिसका रंग बदलता नजर आता है। वहीं MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही इसे IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
ओपो एफ33 प्रो में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है जो 100° फील्ड ऑफ व्यू पर सेल्फी खींच सकता है। वहीं मोबाइल के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए OPPO F33 Pro में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।












