8000mAh बैटरी वाला 5G फोन OPPO A7 Pro 11 सितंबर को होगा लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

10000mAh battery वाले मोबाइल OPPO A7 Pro Max के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में नया ‘प्रो’ मॉडल जोड़ने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वह OPPO A7 Pro 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन भी ए7 प्रो मैक्स की ही तरह ओपो की होम मार्केट यानी चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा।

OPPO A7 Pro 5G लॉन्च डेट

ओपो ने अनाउंस किया है कि वह आने वाली 11 सितंबर को चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ए7 सीरीज का अपकमिंग 5जी फोन पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से ओपो ए7 प्रो की लॉन्च डेट 11 सितंबर तय की गई है। चीन में 11 सितंबर की सुबह 10 बजे इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह समय भारत में सुबह के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। यानी जब तक आप सोकर उठेंगे, 91मोबाइल्स आपको OPPO A7 Pro प्राइस और स्पेक्स की ऑफिशियल जानकारी दे देगा।

OPPO A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए7 प्रो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हालांकि कुछ लीक्स में OPPO A7 Pro में मीडियाटेक की Dimensity 6300 series चिपसेट दिए जाने की बात भी सामने आ रही हैं।

OPPO A7 Pro 5G फोन को 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। अनुमान है इस अपकमिंग 5जी फोन का डायमेंशन 159.1 × 75.8 × 8.8mm होगा और वजन 205 ग्राम होगा।

पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल को 8000mAh battery से लैस कर टेक मंच पर उतारा जा सकता है। वहीं लीक्सी की मानें तो इस ओपो स्मार्टफोन में कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। लगे हाथ OPPO A7 Pro Max की बात करें तो इसमें 7 साल की हेल्थ वाली 10001mAh बैटरी लगी है। यह प्रो मैक्स मॉडल 80W फास्ट चार्जिंग और 27W reverse चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A7 Pro 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से हो गई है। वहीं लीक्स की मानें तो यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर के साथ लॉन्च होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here