
ऑनर ने कल चाइना में अपनी नई ‘600 सीरीज’ पेश की है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Honor 600 Pro, Honor 600 Super Edition और Vitality Edition लॉन्च किए हैं। वहीं चीन के बाहर ही इस सीरीज का नया स्मार्टफोन Honor 600e पेश कर दिया गया है। ऑनर 600ई 5जी फोन को दक्षिण अमरीका में पेश किया गया है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor 600e 5G डिटेल्स
ऑनर 600ई 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM Mali G610 MC2 जीपीयू दिया गया है।
Honor 600e 5G फोन 1200 x 2600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की 1.5K स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसके बेजल्स सिर्फ 1.23mm मोटे हैं। ग्राहकों को इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6500निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिसे ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 600ई 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए ऑनर 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Honor 600e 5G स्मार्टफोन को 6520mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल पर लगातार 28 घंटे से भी ज्यादा समय तक वीडियो देखी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
ऑनर 600ई को 16GB Expandable RAM टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह तकनीक मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत दे सकती है। ऑनर एआई के साथ इस फोन में Image to Video AI 2.0 फीचर मिलता है। वहीं फोन के साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड सेंसर बटन दिया गया है जो कैमरा कंट्रोल के साथ ही कई शार्टकट टॉस्क भी करता है।
Honor 600e 5G मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बना है जिसे कंपनी ने IP66 रेटिंग के साथ पेश किया है। यह आईपी रेंटिग फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। यह स्मार्टफोन SGS सर्टिफाइड है जो इसे ड्रॉप रेजिस्टेंस भी बनता है। बताते चलें कि इस मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 7.34mm है और वजन केवल 180 ग्राम है।
Honor 600e 5G प्राइस
ऑनर 600ई 5जी फोन को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 8GB RAM + 512GB Storage दी गई है। कंपनी ने इसे 2527 पेरूवियन सोल में लॉन्च किया है जो इंडियन करंसी अनुसार 71 हजार रुपये के करीब है। हालांकि शुरुआती सेल में कंपनी इसे 1999 पेरूवियन सोल यानी तकरीबन 56,200 रुपये में बेचेगी। विदेशी बाजार में यह नया 5जी फोन Velvet Gray, Golden Desert और Vital Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।













