आ रहा है Motorola का नया 5G फोन! Edge 60 Fusion और Stylus के बाद आ सकता है Edge 60 Pro

Join Us icon

मोटोरोला ने अपने फैंस के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। इस एक ही महीने में कंपनी दो शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus इंडिया में लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब खबर का रही है कि कंपनी जल्द ही ‘ऐज’ सीरीज के तहत एक और नया 5जी फोन Motorola Edge 60 Pro भी लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से एक प्रोमोशनल टीज़र वीडियो शेयर की गई है जो अपकमिंग मोटोरोला मोबाइल ऐज 60 प्रो इंडिया लॉन्च की ओर ईशारा कर रही है।

Motorola का नया फोन

मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपकमिंग फोन की जानकारी दी है। ब्रांड की ओर से हालांकि आने वाले मोबाइल फोन का नाम नहीं बताया गया है लेकिन, इस वीडियो में इस्तेमाल किए गए #EdgeOfExcellence हैशटैग ​को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटोरोला ऐज 60 प्रो इंडिया में लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि यह मोटो का फोन 24 अप्रैल को ग्लोबल मंच पर पेश किया जाने वाला है।

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.67″ 1.5K curved OLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W Fast Charging

प्रोसेसर : मोटोरोला ऐज 60 प्रो को टेना पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया जा चुका है। यह मोबाइल चिपसेट 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसे 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले : Motorola Edge 60 Pro में 6.67-इंच स्क्रीन मिल सकती है। इस मोबाइल में 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड ओएलइडी स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी प्राप्त होगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा : Edge 60 Pro को ट्रिपल रियर कैमरा पर लाया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता से लैस telephoto / periscope सेंसर भी दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन के 8GB RAM वेरिएंट का रेट 22,999 रुपये और 12GB RAM का प्राइस 24,999 रुपये है। ये दोनों ही वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला मोबाइल है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion में 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी व गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर, 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 60 Stylus प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस 8GB RAM और 256GB Storage के साथ आया है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। स्मार्ट पेन वाला यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के ​डिस्प्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड पीओएलइडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 टेक्नोलॉजी मिलती है।

Edge 60 Stylus

Motorola Edge 60 Stylus के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर, 120° FOV वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड और IP68 रेटिंग के साथ आया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here