डायरी की तरह मुड़ने वाले सैमसंग स्मार्टफोन में होंगे तीन कैमरे

Join Us icon

सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की खबर पिछले कई सालों से आ रही है। वहीं, पिछले साल कंपनी ने अधिकारिक रूप से अपने फोल्डेबल फोन का प्रदर्शन कर दिया था। हालांकि वह प्रोटोटाइप था और इस फोन को 2019 में लॉन्च करने की बात कही गई थी। उस वक्त कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा भी नहीं किया था। आज एक लीक आई है जिसमें फोन के कुछ फीचर्स उजागर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। सैमसंग ने ट्रिपल रियर कैमरा को सबसे पहले अपने गैलेक्सी ए7 में दिया था। सैमसंग फोल्डेबल फोन किस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा फिलहाल आॅफिशियल तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

कोरियन पब्लिकेशन ईटी न्यूज द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग के फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर होगा। हालांकि कैमरा मेगापिक्सल की जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि सैमसंग इस फोल्डेबल फोन के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाएगी जिसका नाम गैलेक्सी एफ होगा।

एप्पल फिर रचेगा इतिहास, ला रहा है दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन

सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज़ के इस फोल्डेबल फोन का मॉडल नंबर इस रिपोर्ट में एसएम-एफ900यू बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन के लिए एक अलग एंडरॉयड यूजर इंटरफेस बना रही है जो काफी यूनिक होगा। इस एंडरॉयड यूआई के लिए सैमसंग कंपनी गूगल के साथ मिल कर काम कर रही है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने होगा लॉन्च

सैमसंग फोल्डेबल फोन के लिए कहा जा रहा है कि इसमें एक्सोनेस 9820 और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज हो सकती है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच से लेकर 6,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी अगले महीने ही सीईएस 2019 ईवेंट के दौरान अपने फोल्डेबल फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर देगी।

याद दिला दें कि सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारी डी जे कोह एक इंटरव्यू में इस बात को बता चुके हैं कि कंपनी का फोल्डेबल डिवाइस टैबलेट और फोन दोनों काम करेगा। यह डिवाईस टैबलेट का आकार का होगा लेकिन यूजर इसे फोल्ड कर स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। कोह के अनुसार सैमसंग का फोल्डेबल डिवाईस यूजर्स को मल्टीटास्क करने में बेहद उपयोगी साबित होगा।

Comments are closed.