नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia 1.3 आया सामने, 4000एमएएच बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले महीने Nokia का एक लो बजट स्मार्टफोन सामने आया था जिसका नाम Nokia 1.3 बताया गया था। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन के लॉन्च की स्थिति और इससे जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही Nokia 1.3 की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस फोटो के सामने आने से नोकिया 1.3 की लुक और डिजाईन का भी खुलासा हो गया है। चर्चा है कि यह फोन आने वाले कुछ ही दिनों में टेक मार्केट में दस्तक दे देगा।

Nokia 1.3 की फोटो को स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। यह फोटो एक प्रैस रेंडर है और इसमें फोन का मॉडल नंबर TA-1207 बताया गया है। सीधे फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो Nokia 1.3 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन स्क्रीन के तीनों किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। वहीं डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में ‘यू’ शेप वाली बड़ी नॉच दी गई है। इस नॉच के उपर स्पीकर भी नज़र आ रहा है। फोटो में यह फोन चारकोल कलर में दिखाया गया है।

Nokia 1 3 press render leaked look design revealed 4000mah battery specifications launching soon

नोकिया 1.3 का बैक पैनल टेक्सचर फिनिश वाला है। यहां रियर पैनल बीच में उपरी ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर लगा हुआ है तथा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के रियर पैनल पर बीच में Nokia की ब्रांडिंग लगी हुई है। बैक पैनल पर ही नीचे दाईं ओर स्पीकर दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर भी एक सिंगल बटन मौजूद है जो गूगल असिस्टेंट बटन हो सकता है। वहीं Nokia 1.3 के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक भी स्थित है।

Nokia 1.3

नोकिया 1.3 पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 1 प्लस का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। नोकिया पावर यूजर ने अपनी रिपोर्ट में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही शेयर कर दी है। रिपोर्ट की मानें तो Nokia 1.3 को कंपनी की ओर से 6 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाइट के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का चिपसेट दिया जाएगा। वहीं Nokia 1.3 में 1 जीबी रैम मैमोरी तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Nokia 1 3 press render leaked look design revealed 4000mah battery specifications launching soon
Nokia C1

Nokia 1.3 के बारे में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट करेगा। वहीं एनपीयू के मुताबिक Nokia 1.3 सिंगल रियर कैमर सपोर्ट करेगा जो 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here