
शाओमी ने गूगल के स्टॉक एंडरॉयड वर्ज़न पर अपना मीड बजट स्मार्टफोन मी ए1 पेश किया था। स्टॉक एंडरॉयड यानि बिना यूआई लेयर वाला प्योर एंडरॉयड फोन। गूगल और शाओमी की इस बड़ी साझेदारी के बाद अब दिग्गज ब्रांड नोकिया भी गूगल से हाथ मिलाने जा रहा है। गूगल के साथ मिलकर जल्द ही नोकिया अपना नया और विश्व का पहला ‘एंडरॉयड गो’ स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है और इस फोन का नाम होगा ‘नोकिया 1’
नोकिया 1 एचएमडी ग्लोबल और गूगल द्वारा मिलाकर बनाया गया पहला एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा। इस बात को लेकर हालांकि न तो गूगल ने कोई जानकारी दी है और न ही नोकिया ने कोई घोषणा की है। लेकिन प्रसिद्ध रूसी टिप्सटर एलडर मुर्टाज़िन ने अपने ट्वीट के जरिये इस बात को सबसे पहले टेक जगत के सामनें रखा है।
Nokia 1 – Android Go, 5990. HD, IPS, 1/8gb – пристойный корпус. Март. Пока сырой. У Хуавея такой же и цена 4990 или 5490, еще не решено
— Eldar Murtazin (@eldarmurtazin) December 26, 2017
ट्वीट में कहा गया है कि नोकिया 1 स्मार्टफोन गूगल के एंडरॉयड प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इस फोन को गूगल द्वारा ही डिजाईन किया गया है। यह फोन कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 1 साल 2018 की पहली तिमाही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जा सकता है जो बाद में विभिन्न मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
अब ऐप के जरिये होंगे वैष्णो देवी के दर्शन, एक क्लिक में मिलेगी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकिया 1 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा तथा इसमें फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप इनबिल्ट होंगे। नोकिया 1 6,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
जानें कैसे करें जियो नंबर पर मुफ्त में कॉलर ट्यून सेट, हर मिनट बदल सकते हैं अपना कॉलर ट्यून
गौरतलब है कि हुआवई और लावा कंपनी द्वारा भी एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन पेश किये जाने की बात सामनें आ चुकी है। ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सी कंपनी इस दौड़ में पहले बाजी मारती है। वहीं दूसरी ओर मीडियाटेक भी सस्ते स्मार्टफोन्स के लिए एंडरॉयड गो सपोर्ट वाले चिपसेट लाए जाने की घोषणा कर चुकी है।




















