नोकिया ने लॉन्च किया नया फीचर फोन नोकिया 210, यह दिला देगा बीते वक्त की याद

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/nokia-210.jpeg

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के मंच से विभिन्न टेक ब्रांड हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन तथा एडवांस तकनीक पेश कर रही है जो टेक प्रेमियों को चौंका रही है। इन बड़े लॉन्च के बीच नोकिया ने एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसने नोकिया फैन्स के साथ-साथ मोबाइल प्रेमियों को बीते वक्त की याद दिला दी है। नोकिया ने दुनिया के पहले 5 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू और नोकिया 4.2, नोकिया 3.2 तथा नोकिया 1 प्लस के साथ ही बेहद ही आर्कषक और शानदार फीचर फोन नोकिया 210 भी टेक मंच पर पेश कर दिया है।

नोकिया ब्रांड का ​मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपने फीचर फोंस की खेप को बढ़ाते हुए नोकिया 210 लॉन्च कर दिया है। नोकिया 210 देखने में जहां बेहद ही आर्कषक है वहीं इसका साईज और डिसप्ले भी यूजर्स को लुभाएगी। कंपनी ने इस फोन को रेड, ग्रे और ब्लैक कलर में पेश किया है। शानदार बिल्ड क्वॉलिटी के सा​थ ही नोकिया 210 इंटरनेट तथा गेम का बेहतरीन पैकेज भी देता है। आईये नज़र डालते हैं इस शानदार फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर :

​2.4 क्यूवीजीए डिसप्ले

नोकिया सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म

4 एमबी रैम
16 एमबी इंटरनल मैमोरी

माइक्रो यूएसबी 2.0 सपोर्ट
3.5एमएम ओडियो जैक

1,020एमएएच बैटरी

एफएम रेडियो
टॉर्च लाईट

120.8 x 53.49 x 13.81एमएम डायमेंशन
82 ग्राम वज़न (बैटरी सहित)

ओपेरा ब्राउजर
चर्चित स्नैक गेम के साथ ही अन्य आर्कषक गेम

नोकिया 210 को कंपनी ने 35 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 2,400 रुपये के करीब है।