
कुछ दिनों पहले ही एचएमडी ग्लोबल की ओर से नोकिया 3310 को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें लोग अपनी खुद का आर्टवर्क शामिल करा सकते थे। वहीं अब कंपनी की ओर से नोकिया के इस एवरग्रीन फोन की ब्रिकी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया गया है। नोकिया ने वीडियो जारी की है जिस पर लिखा है ‘आपका 17 साल का इंतज़ार अब खत्म हुआ।’ वहीं सोमवार 8 मई को कंपनी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। ऐसे में आशा है कि इस फोन से कल पर्दा उठाया जा सकता है।
जियो दे रहा है 999 रुपये के डिवाइस पर 1,005 रुपये का डाटा मुफ्त
नोकिया मोबाईल ने एक वीडियो जारी की है। 25 सेकेंड के इस वीडियो में नोकिया 3310 को दिखाया गया है जिसकी स्क्रीन पर लिया है ‘आर यू रेडी, आई एम आॅन माय वे’। इस वीडियो से यह साफ हो जाता है कि अब कंपनी अपने इस फोन की एक बड़ी खेप सेल के लिए उपलब्ध कराने वाली है।
Your 17 year wait is over, now shipping. #Nokia3310 pic.twitter.com/xJAJgwApAB
— Nokia Mobile (@nokiamobile) May 5, 2017
नोकिया की यह वीडियो आने से टेक वर्ल्ड के साथ ही नोकिया के चाहने वालो में की काफी उत्सुकता है। हालांकि इस वीडियो में फोन के मूल्य तथा किसी तारीख का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन आशा की जा रही है कि यह फोन अब जल्द ही आपके हाथों में भी आने वाला है।
नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर व्हाट्सऐप एडमिन हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
नोकिया 3310 को कंपनी द्वारा 2.4-इंच की क्यूवीजीए डिस्पले पर पेश किया गया है। इसमें फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 1,200एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि इस नए नोकिया 3310 में वहीं पुराना स्नैक गेम भी होगा और वो भी नए आर्कषक कलर और लुक के साथ।

















