
Nokia का फोन कोई यूज़ करता हो या ना करता हो, लेकिन यह ऐसा नाम है जिसके बारे में हर कोई जानता है। जब से मोबाइल फोंस की शुरूआत हुई है तब से ही नोकिया ब्रांड मार्केट में सक्रिय है। Feature Phones से सफर की शुरूआत करने वाला नोकिया आज Smartphones में भी खुद को हिट साबित कर रहा है। अपने फैंस के लिए कंपनी पुराने नोकिया फोंस को भी नए रंग रूप में लेकर आ रही है। इसी कड़ी में Nokia 5710 XpressAudio लॉन्च हुआ है जो built-in TWS earbuds के साथ आता है।
Nokia 5710 XpressAudio की सबसे अधिक चर्चा फोन के डिजाईन को लेकर ही हो रही है। इस फोन को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि TWS यानी ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स फोन के अंदर ही फिट हो जाते हैं। ये टीडब्ल्यूएस नोकिया 5710 एक्सप्रेस ऑडियो फोन के रियर पैनल पर फिट किए गए हैं। मोबाइल के बैक पैनल की शेप कुछ ऐसी बनाई गई है कि इसके उपरी हिस्से में दोनों ईयरबड्स अंदर ही फिट हो जाते हैं तथा बाहर से दिखाई भी नहीं देते हैं।
Nokia 5710 XpressAudio का डिजाईन
इसके डिजाईन पर ही नज़र डालें तो फोन के बैक पैनल पर उपरी ओर स्लाईडर लगाया गया है। wireless earbuds इस स्लाइडर के पीछे ही फिट होते हैं। स्लाईडर को नीचे ही ओर खिसका कर ईयरबड्स को बाहर निकाला जा सकता है। यह स्लाईडर जब बंद रहता है तो इसके ठीक नीचे रियर कैमरा सेंसर और फ्लैश लाईट लगाई गई है।
Nokia 5710 XpressAudio के नाम से ही पता चलता है कि यह मोबाइल फोन खासतौर पर म्यूजिक के शौकिन लोगों के लिए पेश किया गया है। इस फोन के दोनों साईड पैनल पर म्यूजिक कंट्रोलर बटन लगे हैं। राईट साईड पर प्रीवियस, नेक्स्ट व प्ले/पॉज बटन मौजूद है तथा लेफ्ट साईड पर वॉल्यूम अप और डाउन बटन दिया गया है। इन कंट्रोलर के चलते बिना फोन को देखें ही शानदार गानों का लुफ्त उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: नया फोन खरीदना होगा महंगा! बढ़ने वाले हैं Smartphones के दाम, Made in India मोबाइल्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Nokia 5710 XpressAudio के फीचर्स
नोकिया 5710 एक्सप्रेस ऑडिया में दिए गए वायरलेस ईयरबड्स को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। फोन के अंदर रखे रखे ये ईयरबड अपने आप चार्ज होते रहते हैं। वहीं इस फोन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो 31 दिन यानी पूरे एक महीने का स्टेंडबॉय टाईम देने की ताकत रखती है। अच्छी बात है कि इस बैटरी को फोन के निकाला भी जा सकता है जो फोन गीला होने पर काफी फायदेमंद रहता है।
Nokia 5710 XpressAudio के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह मोबाइल 4जी वोएलटीई व 3जी दोनों सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए यह फोन एफएम रेडियो व एमपी3 प्लेयर भी सपोर्ट करता है। यह फोन रेड एंड व्हाईट तथा रेड एंड ब्लैक कलर में पेश हुआ है।
यह नोकिया फोन 48एमबी रैम के साथ आता है जो 128एमबी इंटरनल स्टोरेज तथा 32जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। Nokia 5710 XpressAudio में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है जो S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 के साथ ही Snake व Tetris जैसे कई गेम्स मिलते हैं। नोकिया अपने इस फोन को अक्टूबर में इंडिया में लॉन्च कर सकती है।






















