Nokia 7.1 की कीमत में आई जबरदस्त कमी, जानें क्या होगा नया प्राइस

Join Us icon

नोकिया ब्रांड के मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने Nokia 7.1 की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है, यानी Nokia 7.1 को अब आप 2,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को एक रिटेल सोर्स ने दी है।

वहीं, कम कीमत के साथ डिवाइस नोकिया की ई-शॉप पर लिस्ट है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर भी डिवाइस 2,000 रुपए कम में यानी 17,999 रुपए में बेचा जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल भारत में यह स्मार्टफोन 19,999 रुपए में लॉन्च किया था। ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन, ऑफलाइन के साथ ही नोकिया ई-स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं 20 अप्रैल तक एचडीएफसी कार्ड होल्डर फोन पर एक्सट्रा 15 प्रतिशत डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके बाद डिवाइस की कीमत 15,299 रुपए हो जाएगी।

नोकिया 7.1 कंपनी का पहला प्योर डिसप्ले तकनीक वाला फोन था। यह फोन 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम बॉडी पर बना जिसके फ्रंट पैनल पर 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसे खरोंचों व स्क्रेच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: नोकिया एक्स71 क्यों है अन्य नोकिया फोंस से अलग, जानें 5 खूबियां

नोकिया का नया फोन एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड पाई पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से नोकिया 7.1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी व 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: सस्ते हुए नोकिया 6.1 प्लस, नोकिया 2.1 और नोकिया 1 स्मार्टफोन, कीमत में हुई 1,500 रुपये की कटौती

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 7.1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल डुअल फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने नए फोन में भी कार्ल जेसिस लेंस का प्रयोग किया है जो फोटोग्राफी को उम्दा बनाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here