4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

Join Us icon

वर्ष 2017 स्मार्टफोन यूजर्स तथा नोकिया लवर्स के लिए खास तोहफे लेकर आएगा। एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया की भागीदारी लगभग तय है और आशा यह भी है कि इसी दौरान कंपनी भारत में भी दस्तक दे सकती है। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि कंपनी डी1सी को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च करेगी परंतु अब चौकाने वाले नए लीक के अनुसार नोकिया का यह फोन न सिर्फ 4जीबी रैम ​वेरिएंट में लॉन्च होगा, बल्कि इस फोन का नाम भी बदला जा सकता है।

6-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस

द एंडरॉयड सोल वेबसाइट पर नोकिया के नए स्मार्टफोन की लैब की फोटो के साथ दो स्कैच जारी किए गए है। वेब के अनुसार नोकिया अपने आगामी स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करने वाला है जिनमें एक बजट फोन होगा तथा दूसरा हाईएंड डिवाइस होगा। वेब के मुताबिक नोकिया अपने नए स्मार्टफोन को नोकिया डी1सी की बजाय नोकिया ई1 नाम से लॉन्च कर सकती है तथा यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर रन कर सकता है।

nokia-d1c-sketch-1 91Mobiles

वेब पर पब्लिश हुई फोटोज़ को देखा जाए तो पहले स्कैच में जहां फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन की जगह फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं दूसरे स्कैच में सेंसर नहीं दिया गया है।

nokia-d1c-sketch 91Mobiles

इसके साथ ही पहले सामने आए लीक के अनुसार नोकिया के भावी स्मार्टफोन के एक वेरिंयेट में जहां 5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राईमरी स्नैपर हो सकता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।

क्या शाओमी रेडमी नोट 3 से बेहतर है लाइफ एफ1एस जानें

यह फोन 1.4 गीगाहट्र्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी चिपसेट के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू पर कार्य करेगा।