
नोकिया का एक और नया मोबाइल फोन आज मार्केट में आ गया है। ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली HMD Global ने Nokia G42 5G ग्लोबल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपना पहला user-repairable 5G phone कहा है यानी मोबाइल इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति स्वयं इसे खोलकर रिपेयर कर सकता है। आगे इस नोकिया 5जी फोन की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
यूजर खुद से कर सकेंगे फोन रिपेयर
नोकिया जी42 5जी के लिए कंपनी ने iFixit के साथ साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी, डिस्प्ले, बैक कवर और चार्जिंग पोर्ट जैसी चीजों को यूजर्स खुद से ही रिपेयर कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी फोन बॉक्स में टूल किट भी साथ दे रही है। वहीं मोबाइल रिपलेसमेंट पार्ट्स आईफिक्सइट द्वारा 5 साल के लिए उपलब्ध भी कराए जाएंगे। यह फोन रिसायकल्ड प्लास्टिक बॉडी पर बना है।
Nokia G42 5G स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : नोकिया जी42 5जी फोन 720 × 1612 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.5 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : नोकिया जी42 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर पेश किया है जो 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए नोकिया जी42 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
अन्य फीचर्स : Nokia G42 5G डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी दोनों पर काम करती है। यह फोन IP52 रेटिड है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Nokia G42 5G प्राइस
नोकिया जी42 5जी फोन के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत अभी अनाउंस नहीं हुई है। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस $199 बताया गया है जो इंडिया करंसी अनुसार 16,300 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि नोकिया इस फोन को बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतार देगी। ग्लोबल मार्केट में इस फोन ने Purple और Grey कलर में एंट्री ली है।














