
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाले वाली HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिस जुहो सर्विकास ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी 19 मार्च को लंदन में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। हालांकि, इस इवेंट में किन डिवाइस को पेश किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि नोकिया का इवेंट में MWC 2020 में होना था। लेकिन, कोरोना वायरस के चलते इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया। बर्सिलोना में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 को भी पेश किया जा सकता था। वहीं, कंपनी लंदने में इन्हीं डिवाइस को पेश कर सकती है।
No Time To Wait. We have something very special lined up for you. #nokiamobilelive pic.twitter.com/xQAZWok0v6
— Juho Sarvikas (@sarvikas) March 3, 2020
MWC 2020 में अपने इवेंट का आयोजन कैंसिल करते समय HMD Global ने खुलासा किया था कि वह अपने प्रोडक्ट की घोषणाओं के लिए एक नई समयरेखा पर अपडेट करेगा, जिसकी घोषणा आज कर दी गई है। जुहो सर्विकास ने अपने ट्विटर हैंडल से 9 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लॉन्च डेट और लंदन के अलावा किसी ओर बात का जिक्र नहीं है।
बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Nokia के आगामी स्मार्टफोन Nokia 8.2 स्मार्टफोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च करेगी तथा Nokia 8.2 में 4G सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। आगे आपको Nokia 1.3, Nokia 5.2 और Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Nokia 8.2 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें कीमत की तो Nokia 8.2 5G को कंपनी 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस के लिमिटेड एडिशन को 8 GB रैम और 128 GB / 256 GB स्टोरेज के साथ पेश करेगी। फोन के बेस मॉडल की कीमत लगभग 30,000 रुपए होगी।
वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि 5जी मॉडम के साथ इंटिग्रेट होगा। वहीं, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और सेटअप नोकिया 7.2 की तरह होगा। इसके अलावा फोन में 32MP का फ्रंट पॉप-अप कैमरा होगा। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं है कि कंपनी डिवाइस में pOLED और LCD डिसप्ले में से किसे देगी। लेकिन, सोर्स के अनुसार हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 3500 mAh और 3.5mm हेडफ़ोन जैक होगा।
Nokia 1.3
कंपनी नए Nokia 1.3 को LCD स्क्रीन (लगभग 6-इंच) यू शेप और टियर ड्रॉप नॉच के साथ पेश करेगी। वहीं, डिवाइस में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Nokia 2.3 में 3D नेनो-टेक्चर प्लास्टिक कवर होगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन को लगभग 6,200 रुपए होगी।
Nokia 5.2
इसके अलावा कंपनी Nokia 5.2 को 3+32 GB और 4+64 GB के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन 6.2 की तरह ही होगा। फोन के रियर में 16+8MP कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 MP का कैमरा और पावर बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी होगी। फोन को 6.2-LCD स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को लगभग 13,000 रुपए में पेश किया जा सकता है।


















