
एंडरॉयड स्मार्टफोन के जरिये नोकिया एक बार फिर मोबाईल बाज़ार में दस्तक दे चुका है। नोकिया 6 के प्रति लोगों की दिवानगी ने यह जाहिर कर दिया है कि नोकिया को लेकर मोबाईल यूजर्स का क्रेज अब भी बरकरार है। कदम दर कदम आगे बढ़ रहे नोकिया को लेकर मिली ताजा जानकारी के अनुसार नोकिया अपनी प्रसिद्ध ‘एन’ सीरीज़ का आगाज एक बार फिर से कर सकता है।
गिज़मोचाईना की रिपोर्ट के अनुसार नोकिया चीन में अपनी ‘एन’ सीरीज़ फिर से शुरू करने के मूड में है और इसके लिए कंपनी ने ट्रेडमार्क एप्लीकेशन भी फाइल कर दी है। दरअसल ट्रेडमार्क आॅफिस आॅफ द स्टेट ऐड्मिनिस्ट्रेशन फॉर इंडस्टी एंड कॉमर्स की वेबसाइट पर नोकिया एन सीरीज़ को लेकर फिल की गई फाइल को देखा गया है।

हालांकि इस फाइल को देखकर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह एचएमडी ग्लोबल द्वारा किया गया है या नहीं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड की एन सीरीज़ को फिर से लॉन्च करने जा रही है और इसकी शुरूआत चीनी बाजार से हो सकती है।
भारत में मौजूद 10 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन
आपको बता दें कि नोकिया ने एन सीरीज़ की शुरूआत 2005 में की थी जिसमें एन70, एन76, एन77, एन80, एन90, एन91 तथा एन95 समेत कई अन्य बड़े लॉन्च किए हैं जिन्हें वैश्विक स्तर पर पसंद किया गया था। एन सीरीज़ के ये फोन सिंबियन आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते थे।
21 फरवरी को लॉन्च आॅनर लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला फोन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
नोकिया एन सीरीज़ के फोन हाईस्पीड वायरलेस तकनीक से लैस थे जो 3जी और एलएएन जैसे फ़ीचर्स से लैस थे। इन फोन्स में म्यूज़िक प्लेबैक, फोटो और वीडियो व्यूअर, कैमरा, गेमिंग तथा इंटरनेट सर्विस जैसे डिजिटल मल्टीमीडिया फ़ीचर्स भी मौजूद थे।





















