Nokia फैंस के लिए आज की शाम होगी खास, लॉन्च होंगे नए नोकिया स्मार्टफोन, जानें किस-किस की होगी एंट्री

Join Us icon

Nokia ने पिछले महीने ही बता दिया था कि कंपनी अप्रैल में एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ब्रांड के नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज नोकिया इंडिया ने भी इस लॉन्च का इन्वाईट शेयर कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 8 अप्रैल को नोकिया जिस बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी उसके मंच से नए नोकिया फोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस किए जाएंगे। नोकिया ने हालांकि इस दिन लॉन्च होने स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि 8 अप्रैल को Nokia X10, Nokia X20 और Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

HMD Global का यह ईवेंट आज यानि 8 अप्रैल को यूरोप में आयोजित होगा जो भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यूरोप में आयोजित होने वाले इस ईवेंट को ऑनलाईन रखा जाएगा जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में होगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आज कौन कौन से फोन लॉन्च होंगे और कितने डिवाईस इंडियन मार्केट में ऑफिशियल किए जाएंगे लेकिन उम्मीद है कि आज की शाम भारत में मौजूद नोकिया फैंस के लिए बेहद खास होगी। यह भी पढ़ें : 20MP सेल्फी कैमरा और 6GB रैम वाला Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये रहा नया प्राइस

यह हो सकता है प्राइस

लीक्स में आगामी नोकिया स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इनकी कीमत भी शेयर की जा चुकी है। इन लीक्स की मानें तो Nokia G10 को ग्लोबल मार्केट में 139 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब होगा। इसी तरह Nokia X10 5G की कीमत 300 यूरो और Nokia X20 5G की कीमत 350 यूरो के करीब हो सकती है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 25,900 रुपये और 30,000 रुपये के करीब है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 8 अप्रैल का इंतजार किया जा रहा है।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

बीते दिनों सामने आए लीक्स और विभिन्न सर्टिफिकेशन्स के अनुसार Nokia G10 को 6.38 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा और आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में नोकिया जी10 का 3 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया था लेकिन फिर भी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन के एक से अधिक वेरिएंट मार्केट में उतारेगी।

nokia3-4

इसके अलावा लीक्स में खुलासा हुआ है कि फोन बैक पर क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here