
अनोखे डिजाइन के लिए मशहूर हुई Nothing कंपनी जल्द ही अपने पहले डिवाइस का नया अपडेट लेकर आ रही है। नए फोन को Nothing Phone (2) नाम से भारत सहित अन्य बाजारों में जुलाई में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी की ओर से मोबाइल के टीजर लगातार पेश किए जा रहे हैं इसी बीच Phone (2) टीडीआरए सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइए सर्टिफिकेशन और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल जानते हैं।
नथिंग फोन (2) टीडीआरए सर्टिफिकेशन लिस्टिंग
- नथिंग फोन (2) को टीडीआरए सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में मॉडल नंबर A065 के साथ देखा गया है।
लिस्टिंग से फोन के मार्केटिंग नेम का भी पता चल गया है। - मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम के अलावा फोन की कोई अन्य जानकारी या स्पेसिफिकेशन डिटेल नहीं मिली है। लेकिन लीक में नथिंग फोन (2) के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं।
- बता दें कि कुछ दिन पहले नथिंग फोन (2) के सीएडी रेंडर सामने आए थे, जिसमें डिजाइन और नए बदलाव का पता चला है। हालांकि कंपनी के सीईओ का कहना है कि यह रेंडर नकली हैं।
नथिंग फोन (2) के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: नथिंग फोन (2) में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
- सुरक्षा: फोन की सुरक्षा के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
- प्रोसेसर: नथिंग फोन (2) में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 प्रोसेसर मिल सकता है।
- स्टोरेज: इस फोन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यानी कि यह फोन तीन मॉडल में आएगा।
- बैटरी: बैटरी के मामले में 4,700mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग के बारे नहीं बताया गया है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो नथिंग फोन (2) में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। हालांकि अन्य कैमरा सेंसर के बारे में डिटेल नहीं मिली है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 16MP का कैमरा लेंस मिल सकता है।
- ओएस: फोन (2) लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 आधारित पर लॉन्च किया जाएगा।










