Nothing Phone (2) बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, कई चीजों से उठा पर्दा, यहां पढ़ें डिटेल्स

Nothing Phone (2) के लेकर हाल ही में कंपनी ने खुलासा किया था कि यह मोबाइल ‘समर 203’ यानी जून, जुलाई या अगस्त महीने के बीच लॉन्च हो जाएगा। वहीं अब यह आगामी नथिंग फोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। यह लिस्टिंग 16 मई की है जिसमें नथिंग फोन (2) की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।
नथिंग फोन (2) गीकबेंच लिस्टिंग
- बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर यह फोन Nothing A065 मॉडल नंबर से सर्टिफाइड हुआ है।
- इसे सिंगल-कोर में 1253 बेंचमार्क स्कोर तथा मल्टी-कोर में 3833 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।
- Nothing Phone (2) को गीकबेंच पर एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस दिखया गया है।
- गीकबेंच पर फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘taro’ लिखा गया है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन1 चिपसेट को दर्शाता है।
- मोबाइल फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा भी हो गया है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.8गीगाहर्ट्ज़ होगी।
- नथिंग फोन (2) का प्रोसेसर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम दिखाया गया है।
- बेंचमार्किंग साइट पर Nothing Phone (2) 12जीबी रैम मैमोरी के साथ सर्टिफाइड हुआ है।
नथिंग फोन (2) के फीचर्स (अनुमानित)
- ट्रांसपेरेंट बॉडी
- प्रीमियम डिजाईन
- ग्लिफ़ लाइट
- अलर्ट स्लाइडर
Nothing Fold (2) एक प्रीमियम फोन होगा जो नथिंग फोन 1 से भी ज्यादा एडवांस बनाया जा रहा है। इस फोन में भी ‘नथिंग’ ब्रांड की पहचान यानी ट्रांसपेरेंट बॉडी देखने को मिलेगी। मोबाइल में इस्तेमाल होने वाले ट्रांसपेरेंट बॉडी एलिमेंट के चलते इसके अंदर के हार्डवेयर पार्ट्स को फोन बॉडी के बाहर से ही देखा जा सकेगा।
नथिंग फोन (2) की इंटरनल बॉडी में एलईडी स्ट्रिप्स को फिट करने इसे ग्लिफ़ लाइटिंग फीचर से लैस किया जा सकता है। ये अलग-अलग रंग की लाइट्स बाहर से नहीं दिखती है लेकिन कॉल या नोटिफिकेशन आने पर चमकती हैं। वहीं इस फोन में वनप्लस के अलर्ट स्लाइडर की ही तरह अलग डेडिकेटेड बटन भी देखने को मिल सकता है
नथिंग फोन (2) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक्ड)
- 120Hz AMOLED display
- 12GB RAM + 256GB storage
- 5,000mAh battery
- Wireless Charging
गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के अलावा लीक में जो जानकारी मिली है उनके मुताबिक इस फोन में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं साथ ही फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। Nothing Phone (2) में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ वायरलेस चार्जिंग तकनी भी मौजूद रहेगी।