लॉन्च से पहले जानिए कैसा रहा Nothing Phone (3) का गीकबेंच स्कोर, ये डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/nothing-phone-3-geekbench-listing-ahead-of-launch.jpg
Highlights

Nothing का चर्चित Phone (3) 1 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इससे पहले आगामी डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग सामने आ गई है। जिसमें इसके पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स की पुष्टि हुई है। उम्मीद है कि यह अब तक का सबसे दमदार नथिंग फोन हो सकता है। आइए, आगे आपको बेंचमार्किंग लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देते हैं।

Nothing Phone (3) गीकबेंच लिस्टिंग

Nothing Phone (3) के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3) फोन में 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह पूर्व मॉडल के 1600 निट्स के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है। वहीं, Nothing की पहचान बन चुका Glyph Matrix डिजाइन एक बार फिर नजर आएगा, जो फोन को अलग स्टाइल देगा।

बैटरी और चार्जिंग

फोन को पावर देने के लिए लिए इसमें 5,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा

Nothing Phone (3) में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ दिया जा सकता है। यही नहीं मेन सेंसर को 50MP अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, एक फ्रंट कैमरा शामिल होगा। जिसके लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

कंपनी इस बार सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी अपग्रेड कर रही है। बताया गया है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। जबकि पिछली बार ये 3+4 साल तक सीमित रखे गए थे।