
जुलाई 2023 में Phone (2) लॉन्च के बाद से Nothing की ओर से कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन 2025 के लिए ब्रांड की बड़ी योजनाएं हैं, यह कंपनी के सीईओ कार्ल पेई की लीक हुई इंटरनल ईमेल में सामने आया है। इसमें कथित Nothing Phone (3) के लॉन्च टाइमलाइन और एक अन्य स्मार्टफोन की जानकारी शामिल है। जिसे एक “ऐतिहासिक” रिलीज बताया गया है। आइए, आगे ईमेल से मिली डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
नथिंग फोन (3) लॉन्च टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स (संभावित)
- जाने-माने टिपस्टर इवान ब्लास ने कार्ल पेई द्वारा नथिंग के कर्मचारियों को भेजे गए एक कथित आंतरिक ईमेल को शेयर किया है। “2025: नथिंग का इनोवेशन का साल” शीर्षक वाले ईमेल में नथिंग फोन (3) के लॉन्च की पुष्टि की गई है।
- ईमेल में कहा गया है कि फ्लैगशिप फोन (3) ब्रांड के एआई-संचालित प्लेटफार्म की ओर पहले कदम के रूप में “यूजर इंटरफेस में अभूतपूर्व नवाचार” पेश करेगा।
- Nothing ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स में एआई (AI) शामिल करना चाहता है ताकि ग्राहक अपनी रचनात्मक क्षमता को सर्वोत्तम स्तर तक पहुंचा सकें।
फोन (3) और AI तकनीक के अलावा, ईमेल में “एक ऐतिहासिक स्मार्टफोन लॉन्च साल की पहली तिमाही (Q1 में) को भी रेखांकित किया गया है जिसे देखने के लिए दुनिया बहुत उत्साहित होगी”। जानकारी के अनुसार यह फोन (3) से अलग डिवाइस प्रतीत होता है। यह ब्रांड के किफायती स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। जिसे CMF ब्रांडिंग के साथ भी लाया जा सकता है। यही नहीं इसे US जैसे नए बाजार में एंट्री मिल सकती है।
ब्रांड के ये स्मार्टफोंस आने वाले महीनों में देखने को मिल सकते हैं:
Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus, CMF Phone 2
मॉडल नंबर NT04 वाला नथिंग फोन BIS लिस्टिंग में दिखाई दिया है, जिससे पता चलता है कि यह भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। इसी फोन को UL Demko पर देखा गया है, जिसके अनुसार इसकी बैटरी 4290mAh की है। इसकी तुलना में फोन (2a) और (2a) प्लस में 5,000mAh की सेल है।
फोन (3) में टेलीफोटो कैमरा होने की अफवाह है, जबकि प्लस वैरियंट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 SoC, eSIM सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। यह भी कहा गया है फोंस 30,000 रुपये से कम कीमत में आ सकते हैं। वहीं, पूर्व फोंस भी लगभग इसी प्राइस रेंज में आए थे।










