4 मार्च को खत्म होगा Nothing Phone 3 का इंतजार!, ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ MWC में करेगा एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Nothing-Phone-2-india-launched-price-Specifications-2.jpg

नथिंग का नाम सुनते ही ऐसे डिवाइस की तस्वीर सामने आती है जो ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक लुक के लिए मशहूर हैं। दरअसल, कंपनी ने अपने खास डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के जरिए टेक्नोलॉजी बाजार में बहुत कम समय में अलग पहचान बनाई है। वहीं, अब नथिंग के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नए फोन के लॉन्च डेट का ऐलान भी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कर दिया है। यह अपकमिंग डिवाइस Nothing Phone 3 होगा। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया है।

इस दिन लॉन्च होगा Nothing का नया फोन

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि नथिंग का नया फोन 4 मार्च को दोपहर 3:30 बजे दस्तक पेश किया जाएगा। यह फोन MWC 2025 में आयोजित एक इवेंट के दौरान उतारा जाएगा। इसके अलावा टीजर में कंपनी ने एलईडी लाइट्स की एक झलक शेयर की है। टीजर में कैमरा कट-आउट दिखाया गया है जो अगले फोन के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप की ओर इशारा करता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह Nothing Phone 3 या Nothing Phone 3a।


Nothing Phone 3 से पहले ये फोन नथिंग ने किए लॉन्च

आपको जानकारी के लिए बता दें कि Nothing ने अब तक बाजार में चार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इनमें Nothing Phone, Nothing Phone 2, Nothing Phone 2a, और Nothing Phone 2a Plus शामिल हैं। अब कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और विस्तार देने की तैयारी कर रही है, जिसमें अब Nothing Phone 3 को जोड़ा जाएगा।

कंपनी ने Nothing Phone 3 के डिजाइन की एक झलक भी पेश की है, जो इसके यूनिक और ट्रांसपेरेंट डिजाइन परंपरा को आगे बढ़ाता है। इस फोन का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक होने की उम्मीद है, जो टेक लवर्स को खासा प्रभावित करेगा।

Nothing Phone (3) की परफॉर्मेंस