Nothing Phone (3a) Community Edition लॉन्च, ये है कम्युनिटी-डिजाइन वाला अनोखा स्मार्टफोन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर Phone (3a) Community Edition लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के अनोखे Community Edition Project से बना नया प्रोडक्ट है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य सिर्फ फैन फीडबैक लेना नहीं, बल्कि दुनिया भर के उभरते क्रिएटर्स को एक असली प्रोडक्ट का हिस्सा बनाने का मौका देना है। इसमें हार्डवेयर डिजाइन, सॉफ्टवेयर, एक्सेसरीज, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक शामिल हैं। बता दें कि इस साल प्रोजेक्ट में 700 से ज्यादा एंट्रीज आई थी। आइए, आगे आपको Nothing Phone (3a) Community Edition के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
इस साल चार विजेताओं को चुना गया: Emre Kayganacl (Hardware Design), Ambrogio Tacconi & Louis Aymond (Accessory Design), Jad Zock (Lock Screen Clock & Wallpaper) और Sushruta Sarkar (Marketing Campaign)। इन सभी ने Nothing की लंदन टीम के साथ मिलकर अपने कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन-रेडी डिजाइन में बदला है। यह Nothing के “को-क्रिएशन” मॉडल को मजबूत करता है। जिसके तहत फैंस सिर्फ यूजर नहीं, बल्कि टीम का हिस्सा बनकर ब्रांड की दिशा तय करने में मदद करते हैं।
कंपनी ने इस बार सभी डिजाइन की डिटेल्स एकसाथ जारी की हैं। क्रिएटर्स को ज्यादा समय और सोर्स दिए और हर कैटेगरी में £1,000 यानी करीब 1,19,614 रुपये का नकद पुरस्कार भी शामिल किया गया है।
Nothing हाल ही में $1.3 बिलियन वैल्यूएशन पर $5 मिलियन का नया कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट राउंड भी खोल चुका है। जिसमें सपोर्टर उसी कीमत पर शेयर ले सकते हैं, जिस पर बड़े निवेशक लेते हैं। इसे लेकर 10 और 11 दिसंबर से इसका एक्सेस क्रमशः Wefunder और Crowdcube के जरिए खुलेगा।
हार्डवेयर डिजाइन जो Emre Kayganacl ने तैयार किया लेट 90s और शुरुआती 2000s की टेक स्टाइल से प्रेरित है। यह एक नॉस्टैल्जिक, गेम-टॉय जैसे लुक के साथ आता है, लेकिन Nothing की मिनिमलिस्ट फ्यूचरिस्टिक पहचान को भी बरकरार रखता है।
2025 की नई श्रेणी में विजेता “Dice” एक्सेसरी है, जिसे Ambrogio Tacconi और Louis Aymonod ने डिजाइन किया है। हजारों साल पुराने “डाइस” की सांस्कृतिक जड़ों को Nothing के Ndot 55 फॉन्ट के साथ मिलाकर एक यूनिक, खेल-प्रेरित टेक एक्सेसरी बनाई गई है।
Jad Zock द्वारा बनाए गए कस्टम Lock Screen Clock और एक्सक्लूसिव वॉलपेपर इंटरफेस को बैक डिजाइन से जोड़ते हुए विजुअल “ब्रिज” बनाते हैं। वॉलपेपर के चार विकल्प दिए गए हैं इसमें दो ब्लू और दो पर्पल हैं। जिनमें ईस्टर एग्स भी छिपे हैं।
Sushruta Sarkar द्वारा तैयार किया गया कैंपेन कम्युनिटी की साझेदारी को सेलिब्रेट करता है। यह किसी फाइनल डिजाइन से बंधा नहीं है, बल्कि इस बात को उजागर करता है कि यह डिवाइस “साथ मिलकर बनाया गया” है जो Nothing के ब्रांड की बेसिक भावना है।
Nothing ने केवल 1,000 यूनिट्स में ही Phone (3a) Community Edition तैयार किया है। यह Phone (3a) की तरह 12GB+256GB में मिलेगा। भारत में इसकी कीमत 28,999 रुपये तय की गई है। यह 13 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में स्पेशल ड्रॉप इवेंट में उपलब्ध होगा।
यह फोन स्पेशल और यूनिक चीज लेने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यदि आप Nothing की डिजाइन फिलॉसफी के फैन हैं और क्रिएटिविटी को पसंद करते करते हैं तो Phone (3a) Community Edition को चुन सकते हैं। वहीं, टेक और स्मार्टफोन से जुड़ी और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।