Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च, Flipkart माइक्रोसाइट लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/nothing-phone-3a-lite-india-launch-date-27-november-confirmed.jpg

Nothing ने अक्टूबर में Phone (3a) Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। वहीं, अब भारत में इसे पेश करने की लॉन्च डेट शेयर की गई है। ब्रांड ने कंफर्म किया कि Nothing Phone (3a) Lite भारतीय बाजार में इसी महीने आएगा। इसके साथ एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया जाएगा। जिसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जबकि लाइट मॉडल की जानकारी Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट में देखी जा सकती है। आइए, आगे पेश होने की तारीख और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर सामने आया है कि Nothing Phone (3a) Lite भारत में 27 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा। यह लॉन्च दोपहर 12 बजे किया जाएगा। जिसमें डिवाइस की कीमत और खूबियां सामने आंएगी। उम्मीद है इसके स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मॉडल जैसे ही रहेंगे।

कलर्स की बात करें तो माइक्रोसाइट में ग्लोबली आ चुके Black और White जैसे दो ऑप्शंस को ही दर्शाया गया है। बता दें कि Nothing Phone (3a) Lite फोन पहले से ग्लोबली उपलब्ध है इसलिए आइए, आगे इसके सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स देखते हैं।

Nothing Phone (3a) Lite में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस पर 1080×2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। जबकि ब्राइटनेस 3000निट्स तक की है। जिससे यह आउटडोर यूज में भी बेहतर आउटपुट दे सकता है।

प्रोसेसर के तौर पर Nothing Phone (3a) Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है। जो 4nm फेब्रिकेशन पर बना है और 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसके साथ ARM Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स मौजूद है। फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर रन करता है। कंपनी इसे 3 बड़े Android अपग्रेड देने का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियल पर 50MP का वाइड कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 16MP का वाइड सेल्फी कैमरा शामिल है। बैटरी के मामले में फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स के रूप में Nothing Phone (3a) Lite फोन अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जाइरोस्कोप और कंपास सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G नेटवर्क, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

Nothing Phone (3a) Lite फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम कीमत में डिजाइन-यूनिक लेना पसंद करते हैं और परफॉरमेंस सहित कैमरा व सॉफ्टवेयर भी बढ़िया चाहते हैं। भारत में लॉन्च के बाद इसे Realme 15, iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro 5G जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि Nothing का अलग डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स और सॉफ्टवेयर इसे थोड़ा आगे रख सकता है।

यदि आप स्टाइलिश डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, क्लीन UI और अच्छी बैटरी लाइफ सहित परफॉरमेंस चाहते हैं तो Nothing Phone (3a) Lite आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसकी पूरी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।