Nothing Phone (3a) Lite हुआ महंगा, भारत में 2,000 रुपये बढ़ी कीमत, देखें नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Nothing-Phone-3a-Lite-camera.jpg

Nothing ने भारत में अपने बजट-सेगमेंट स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रिटेल चैनल्स और पार्टनर्स को नई कीमतों की जानकारी दे दी है। जिसके बाद यह प्राइस हाइक देशभर में लागू हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद Phone (3a) Lite पहले के मुकाबले 2,000 रुपये महंगा मिलेगा। आइए, आगे दोनों मेमोरी वैरियंट की नई कीमत और दाम में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह जानते हैं।

Nothing Phone (3a) Lite का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज पहले 20,999 रुपये में उपलब्ध था। जिसे अब 22,999 रुपये में सेल किया जाएगा। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 से बढ़कर 23,999 रुपये की गई है। यह प्राइस ऑनलाइन और रिटेल लेवल पर लागू हो गया है। कंपनी की ओर से फिलहाल इस प्राइस हाइक के पीछे का कारण आधिकारिक नहीं किया गया है।

इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो Nothing Phone (3a) Lite की कीमत में बढ़ोतरी मौजूदा ग्लोबल मार्केट कंडीशंस से जुड़ी माना जा सकती है। हाल के महीनों में RAM और स्टोरेज चिप्स की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है, जिसका असर बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस की लागत पर हो रहा है। खासतौर पर AI सर्वर्स के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की बढ़ती डिमांड के चलते मोबाइल-ग्रेड DRAM और NAND की सप्लाई पर दबाव बना हुआ है, जिससे कंपोनेंट कॉस्ट बढ़ी है।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी ने भी इम्पोर्टेड पार्ट्स को महंगा किया है। स्मार्टफोन कंपनियां AI-फोकस्ड हार्डवेयर, बेहतर प्रोसेसर और ज्यादा RAM व स्टोरेज पर जोर दे रही हैं, जिससे पूरे Bill of Materials (BOM) की लागत पहले के मुकाबले ज्यादा हो गई है। ऐसे में ब्रांड्स के लिए पुराने दाम पर अपने मार्जिन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है इसलिए भी कीमत ऊपर जा रही हैं।

Nothing से पहले भी कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने बजट और मिड-रेंज मोबाइल्स की कीमत में बदलाव कर चुके हैं। इनमें Realme, Vivo, Oppo और Xiaomi जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। जिससे साफ है यह ट्रेंड केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि 15,000 से 25,000 रुपये के सेगमेंट पर इस तरह के प्राइस बढ़ने का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

यदि आप Nothing Phone (3a) Lite खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, जो ग्राहक सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं, वे इस प्राइस सेगमेंट में मौजूद अन्य ब्रांड्स के मोबाइल्स भी देख सकते हैं। वहीं, आने वाले समय में अगर बाजार की स्थिति बेहतर होती है, तो कीमत में कमी भी आ सकती है। हम आगे भी आपको इसी तरह अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।