Nothing Phone (3a) लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, 4 मार्च को होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/nothing-phone-3a-tdra-ahead-of-4th-march-launch.jpg
Highlights

Nothing अपनी नवीनतम किफायती पेशकश, Phone (3a) को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके 4 मार्च को डेब्यू से पहले यह TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे Nothing Phone (3a) के नाम और मॉडल नंबर की पुष्टि होती है। आइए, आगे जानते हैं अब तक फोन (3ए) के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है।

Nothing Phone (3a) TDRA लिस्टिंग

Nothing Phone (3a) TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर A059 के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के नाम की पुष्टि होती है, लेकिन इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती।

हाल ही में Nothing ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें Nothing Phone (3a) पर एक समर्पित कैमरा बटन होने का संकेत मिलता है। इसके अलावा पहले लीक में इस डिवाइस से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे हमें इसकी खूबियों का अंदाजा मिलता है।

Nothing Phone (3a) के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

कंपनी के ए-सीरीज डिवाइस के इतिहास को देखते हुए संभावना है कि Nothing Phone (3a) मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में आएगा। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नथिंग फोन (3ए) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम 4 मार्च को रिलीज होने वाली विंडो से पहले आने वाले दिनों में इसके बारे में और अधिक डिटेल्स आने की उम्मीद कर सकते हैं।