Nothing Phone (4a) Pro TDRA पर लिस्ट, मार्च लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीजर जारी

Nothing ने अपने अगले प्रोडक्ट को लेकर आधिकारिक टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। जिसे मार्च में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ब्रांड के पहले टीजर में “(a)” टेक्स्ट को मल्टी-कलर डॉट्स के साथ दर्शाया गया है। जिससे लगता है कि कंपनी Phone (4a) सीरीज और Headphone पेश कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस श्रृंखला में आने वाला Nothing Phone (4a) Pro TDRA साइट पर दिखा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लिस्टिंग में आगामी Nothing स्मार्टफोन मॉडल नंबर A069 के साथ UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि डिवाइस को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है और अब इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। पूर्व रिपोर्ट्स के मुताबिक यही मॉडल Nothing Phone (4a) Pro के नाम से बाजार में आ सकता है।
TDRA से पहले Phone (4a) और Phone (4a) Pro दोनों को यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया था। लगातार मिल रहे इन सर्टिफिकेशन से लगता है कि कंपनी जल्द ही आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। Nothing आमतौर पर अपने डिजाइन-फोकस्ड और ट्रांसपेरेंट लुक वाले स्मार्टफोंस के लिए जाना जाता है, ऐसे में नई सीरीज से भी ग्राहकों को बड़ी उम्मीद है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro में Snapdragon 7-सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉरमेंस ऑफर कर सकता है। इसके साथ USB 3.1 स्टोरेज सपोर्ट और eSIM कनेक्टिविटी मिलने की भी चर्चा है। जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकती है।
टॉप-एंड वैरियंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकता है। डिजाइन के मामले में यह डिवाइस Nothing की सिग्नेचर स्टाइल को आगे बढ़ा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Phone (4a) Pro को ब्लैक, वाइट, ब्लू और पिंक जैसे कई कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। जिससे यह युवाओं और अनोखे डिजाइन पसंद करने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। अब तक आए टीजर में फोंस का नाम नहीं है, लेकिन उम्मीद है मार्च में यह सीरीज बाजार में आ सकती है।
Nothing Phone (4a) सीरीज उन ग्राहकों को टारगेट कर सकती है जो यूनीक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और स्टेबल परफॉरमेंस चाहते हैं, लेकिन कीमत थोड़ी कम देना चाहते हैं। मार्केट में Nothing Phone (4a) और (4a) Pro को संभावित तौर पर Samsung Galaxy A55, Redmi Note 15 और OnePlus Nord 5 जैसे फोंस से टक्कर मिल सकती है। हालांकि असल फीचर्स सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।
यदि आप ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें यूनिक डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और बढ़िया परफॉरमेंस मिले, तो Nothing Phone (4a) सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।