Nothing Phone (4a) सीरीज की लॉन्च डेट लीक, मिल सकता है नया डिजाइन, Snapdragon चिपसेट और 50W चार्जिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/nothing-phone-3a-series.jpg

Nothing ने पहले ही साफ कर दिया है कि साल 2026 में कंपनी कोई भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि Nothing Phone (4a) सीरीज आने की पुष्टि की गई थी। इसे लेकर CEO Carl Pei ने हाल ही में जानकारी दी है। इसी बीच टिप्स्टर योगेश बरार ने इस सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार, Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro को मार्च की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 5 मार्च को संभावित लॉन्च डेट बताया जा रहा है। टिप्स्टर का कहना है कि दोनों स्मार्टफोंस नए डिजाइन, पहले से थोड़ी बड़ी बैटरी और Snapdragon चिपसेट के साथ आ सकते हैं। हालांकि, इन बदलावों के चलते इनकी कीमत मौजूदा Phone (3a) सीरीज से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Carl Pei के अनुसार, Nothing Phone (4a) सीरीज में डिस्प्ले, कैमरा और ओवरऑल परफॉरमेंस में सुधार देखने को मिलेगा। कंपनी इस बार प्रीमियम मटेरियल, नए कलर एक्सपेरिमेंट और UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल करेगी। जिससे डेटा स्पीड और ऐप परफॉरमेंस बेहतर मिल सकेगी। उम्मीद है यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फील दे सकती है।

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की बात करें तो Nothing Phone (4a) पहले ही TDRA डेटाबेस पर स्पॉट हो चुका है। जबकि Phone (4a) Pro को EPREL सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। EPREL लिस्टिंग के मुताबिक, Phone (4a) Pro में 5080mAh रेटेड बैटरी, 50W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और IP65 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रख सकता है।

आगामी सीरीज का लॉन्च टाइमलाइन मार्च बताया गया है इसलिए Nothing आने वाले दिनों में इन स्मार्टफोंस को लेकर टीजर या ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

Nothing Phone (4a) सीरीज उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो यूनीक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और स्टेबल परफॉरमेंस चाहते हैं, लेकिन कीमत थोड़ी कम देना चाहते हैं।

मार्केट में Nothing Phone (4a) और (4a) Pro को संभावित तौर पर Samsung Galaxy A55, Redmi Note 15 और OnePlus Nord 5 जैसे फोंस से टक्कर मिलने की उम्मीद है। हालांकि असल फीचर्स सामने आने के बाद ही सही मुकाबला समझ आ पाएगा।

यदि आप ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और बढ़िया सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिले, तो Nothing Phone (4a) सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आगे भी आपको इस श्रृंखला का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।