Nothing Phone (4b) की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी और Glyph Bar डिजाइन वाले फोन पर मिल रहा ऑफर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/nothing-phone-4b-launched-india-price-specs-.jpg

Nothing Phone (4b) को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसकी पहली सेल शुरू कर दी है। Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन आज यानी 14 जुलाई से भारतीय बाजार में सेल हो रहा है। यह फोन उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Nothing Phone (4b) की कीमत और सेल डिटेल्स

Nothing Phone (4b) की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM +128GB स्टोरेज की है। वहीं, इसके 8GB RAM +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है।

फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो गई है। इसके साथ ग्राहक इसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल पार्टनर्स से भी खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन Black, White और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। पहली सेल के दौरान कंपनी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का फायदा दे रही है। 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद Nothing Phone (4b) को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यही नहीं नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Nothing Phone (4b) का यूनिक डिजाइन

डिजाइन के मामले में Nothing Phone (4b अपने सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोंस से अलग नजर आता है। इसमें Phone (4a) और Phone (4a) Pro से लिया गया डिजाइन देखने को मिलता है। फोन में ट्रांसपेरेंट कैमरा आइलैंड और फ्लैट एज डिजाइन दिया गया है। इसमें कंपनी का अपडेटेड Glyph Bar फीचर मिलता है, जिसमें पांच सेक्शन में 45 मिनी LED लगाई गई हैं। Nothing का दावा है कि यह पहले के Glyph डिजाइन की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट है।

Nothing Phone (4b) फोन में पॉलीकार्बोनेट बिल्ड दी गई है, जिसकी वजह से यह Phone (4a) सीरीज जितना प्रीमियम नहीं लगेगा। हालांकि इसमें मजबूती के लिए IP64 रेटिंग दी गई है, जो धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

Nothing Phone (4b के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है। फोन में बेहतर गेमिंग और हीट मैनेजमेंट के लिए 20,829mm² का बड़ा कूलिंग सिस्टम है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान को कंट्रोल कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो Nothing Phone (4b) ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन को फुल चार्ज होने में करीब 80 मिनट का समय लगता है।

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Samsung प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP Samsung फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने फोन के लिए तीन बड़े Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोन में AI आधारित Essential Space और Essential Voice जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Glyph Bar में Live Updates फीचर दिया गया है, जो Uber, Google Maps और Zomato जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है।

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो अलग दिखे, अच्छा सॉफ्टवेयर, परफॉरमेंस दे और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो Nothing Phone (4b) सही विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि अगर आपकी पसंद गेमिंग और ज्यादा पावरफुल परफॉरमेंस है तो इस कीमत  Motorola Edge 70 FusionLava Lava Agni 4 और Samsung Galaxy A27 5G को भी चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।