Nothing ने टीज किए चार नए डिवाइस, जल्द हो सकती है CMF Phone 2 और वियरेबल्स की एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/nothing-teases-four-devices-cmf-phone-2.jpg
Highlights

Nothing ने अपने नए डिवाइसेस की झलक दिखानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ये इसकी सब-ब्रांड CMF के तहत चार नए प्रोडक्ट्स होंगे। बता दें कि बीते सालों में लंदन-बेस्ड इस ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और कम्युनिटी पेज पर नए प्रोडक्ट्स की झलक दिखाने के लिए अक्सर किसी कैरेक्टर का इस्तेमाल किया है। इस बार आगामी डिवाइसेस को पोकेमॉन कैरेक्टर्स के साथ टीज किया जा रहा है। याद दिला दें कि Nothing Phone (3a) सीरीज पिछले महीने लॉन्च हुई थी, जबकि Phone (3) आने वाले महीनों में आ सकता है।

सीएमएफ डिवाइस जल्द होंगे लॉन्च

हाल ही में CMF Phone 2 की कथित लीक इमेज सामने आई है। इस इमेज में डिवाइस को ब्लैक कलर में दिखाया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैट फ्रेम नजर आ रहा है। अफवाहों के मुताबिक, यह डिवाइस MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आ सकता है। वहीं, CMF Buds 2 Plus की FCC फाइलिंग से पता चला है कि इसमें 460mAh की बैटरी (केस के लिए) और 53mAh की बैटरी (ईयरबड्स के लिए) होगी।